{"_id":"61f58f87fa05a77bd97f1419","slug":"shamli-master-plan-2031-three-bus-stands-new-industrial-area-transporter-nagar-proposed-shamli-news-mrt5751097198","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली महायोजना 2031: तीन बस अड्डे, नवीन औद्योगिक क्षेत्र, ट्रांसपोर्टर नगर प्रस्तावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली महायोजना 2031: तीन बस अड्डे, नवीन औद्योगिक क्षेत्र, ट्रांसपोर्टर नगर प्रस्तावित
विज्ञापन
शामली। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की प्रस्तावित शामली महायोजना 2031 में शहर की एक किमी की सीमा क्षेत्र में तीन बस अड्डे, दिल्ली- शामली-सहारनपुर के नए शामली बाईपास के पास कुड़ाना के पास नवीन औद्योगिक क्षेत्र व ट्रांसपोर्टर नगर प्रस्तावित किया गया है। प्राधिकरण की शामली महायोजना 2031 के संबंध में आपत्तियों के लिए एक माह ओर बढ़ा दिया है। अब सात मार्च तक प्रस्तावित शामली महायोजना में जिले के आम नागरिक, व्यापारी, उद्यमी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। सात मार्च के बाद आपत्तियों के निस्तारण के बाद महायोजना को लागू करने के बाद इसे शासन को भेजा जाएगा।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण शामली समेत कई शहरों की महायोजना 2031 टाउन प्लानर और प्राईवेट एजेंसी के माध्यम से तैयार कराई है। शामली महायोजना 2031 के लिए शहर के एक किमी का क्षेत्र शामिल किया गया है। जिसमें करनाल रोड नहर के पास, बनत तहसील के पास और सिंभालका बाईपास के पास नवीन बस अड्डे प्रस्तावित किए है। कुड़ाना रोड बाईपास के पास नवीन औद्योगिक क्षेत्र, ट्रांसपोर्ट नगर, 18 मीटर चौड़ाई की मास्टर रोड, शहर के एसटी तिराहे पर व्यवसायिक उपयोग की भूमि और ग्रीन बेल्ट प्रस्तावित की गई है। पिछले माह मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण सहारनपुर मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. की अध्यक्षता में जिले के अफसरों की बैठक करके शामली महायोजना 2031 को प्रकाशन को हरी झंडी दी थी। महायोजना प्रकाशित होने के बाद पिछली सात जनवरी से अगले माह की सात फरवरी तक आपत्तियां मांगी गई थी। लेकिन मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की महायोजना की बुकलेट पर्याप्त संख्या में प्रकाशित न होने से शहर के लोगों को उपलब्ध नहीं हो पाई।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव महेंद्र प्रसाद के मुताबिक महायोजना 2031 की बुकलेट पर्याप्त मात्रा प्रकाशित होने के बाद प्राधिकरण कार्यालय में उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित महायोजना पर 23 दिन में सिर्फ तीन आपत्तियां मिली है। अब व्यापारी, उद्यमी, किसान और आम नागरिक सात मार्च तक अपनी आपत्ति या शिकायत दर्ज करा सकेंगे। उन्होंने सात मार्च तक आपत्ति आने के बाद निस्तारण होगा। आपत्तियां निस्तारण के बाद शासन को स्वीकृति के लिए भेजी जाएगी।
विज्ञापन
शामली महायोजना 2031 का सीमा क्षेत्र
पानीपत रोड यमुना नहर पुल, करनाल रोड़ पर बीएसएम स्कूल के पास, दिल्ली रोड लिलौन गांव, सहारनपुर रोड पर शामली बाईपास सीमा, मुजफ्फरनगर रोड बनत तहसील हनुमान मंदिर, मेरठ रोड पर सिंभालका बाईपास, कुड़ाना रोड पर सेहटा बाईपास, उत्तर में गोहरनी गांव, गढ़ीपुख्ता रोड पर मुंडेट कलां पुल से आगे तक का क्षेत्र शामिल किया गया है।