फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli Master Plan 2031 ready, will be stamped in board meeting

शामली महायोजना 2031 तैयार, इसी माह बोर्ड बैठक में लग जाएगी मुहर

Thu, 09 Dec 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Shamli Master Plan 2031 ready, will be stamped in board meeting
शामली महायोजना 2031 तैयार, बोर्ड बैठक में लगेगी मुहर
विज्ञापन

शामली। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की शामली महायोजना 2031 तैयार हो गई है। इसी माह मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम की अध्यक्षता में होने वाली प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में इस पर मुहर लग जाएगी। इसके बाद प्राधिकरण द्वारा लोगों से आपत्तियां और सुझाव भी मांगे जाएंगे। महायोजना 2031 टाउन प्लानर और कंस्लटेंट एजेंसी ने तैयार करके मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण को सौंप दिया था।
लागू होने के बाद ये आएगा बदलाव
शामली महायोजना लागू होने के बाद संरक्षित इमारतों के दो सौ मीटर के आसपास निर्माण कार्य नहीं हो सकेंगे। मास्टर प्लान में फॉरेस्ट रिजर्व के साथ वाइल्ड लाइफ सेंच्युअरि, पर्यावरण वन और संरक्षित क्षेत्रों का भी ध्यान रखा जाएगा। इन स्थानों को संरक्षित रखने के लिए महायोजना में अलग से चिह्नित किया जाएगा। प्राकृतिक जल संसाधन जैसे तालाब, झील और पोखर पर विशेष ध्यान होगा। इसके साथ ही ड्रेनेज, सीवरेज, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान, बिजली आपूर्ति, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था सुनियोजित ढंग से होगी। भूमि उपयोग आसानी से नहीं बदला जाएगा। इसके लिए बोर्ड की बैठक में ही प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
विज्ञापन

भविष्य की जरूरत के मद्देनजर की गई तैयार
शामली महायोजना तैयार करने के लिए एलमेंट ग्लोबल इंटरनेशनल कंपनी को कंसलटेट नियुक्त किया गया था। कंपनी ने करीब एक वर्ष में महायोजना का सर्वे पूरा किया। शामली शहर की मौजूदा जनसंख्या, नौकरी-पेशा, शहर की जलापूर्ति, सीवरेज, सोलिड वेस्ट सॉकपिट मैनेजमेंट प्लान, शहर से दूसरे कस्बों को जाने वाली लोक निर्माण विभाग, गन्ना विभाग, मंडी परिषद, ग्रामीण सड़क, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के हाईवे, परिवहन, बस अड्डे, पार्क, औद्योगिक क्षेत्र, ट्रांसपोर्ट नगर, आवासीय कॉलोनी की आगामी 2031 के विकास को देखते हुए महायोजना को तैयार किया गया है। समय की जरूरत को देखते हुए दिल्ली-सहारनपुर बाईपास, बनत बाईपास, पानीपत खटीमा का कंडेला बाईपास, मेरठ करनाल बाईपास को शहर की सीमा मानते हुए महायोजना को तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये गांव भी होंगे शामिल
- सिंभालका, खेड़ीकरमू, लिलौन, मुंडेट, गोहरनी, कुड़ाना, बामनौली आदि शामली महायोजना का हिस्सा होंगे। महायोजना के तहत शामली के चारों ओर से गुजरने वाले हाईवे, बाईपास और अन्य विकास योजनाओं का ध्यान रखा गया है। महायोजना लागू होने के बाद बेतरतीब ढंग से कालोनियां बसने से रुकेगी और भू-माफिया पर भी रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed