फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Junior Engineer Brutally Assaulted During Electricity Theft Check in Shamli, Video Goes Viral

Shamli: जेई पर बेहोश होने तक बरसाए घूंसे, ट्रांसफार्मर ठीक करने गई थी टीम, बिजली चोरी पकड़ने पर भड़के ग्रामीण

Thu, 28 May 2026 02:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 May 2026 02:54 PM IST
सार

शामली के गोगवान गांव में बिजली चोरी पकड़ने पहुंचे अवर अभियंता की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विज्ञापन
Shamli:  Junior Engineer Brutally Assaulted During Electricity Theft Check in Shamli, Video Goes Viral
जेई से मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के कैराना क्षेत्र स्थित गोगवान गांव में बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे विद्युत विभाग के अवर अभियंता पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि बिजली चोरी पकड़े जाने पर कुछ लोगों ने अवर अभियंता को बेरहमी से पीटा, जिससे वह बेहोश हो गए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। पुलिस ने महिला समेत पांच नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन




ट्रांसफार्मर ठीक करने पहुंची थी टीम
जानकारी के अनुसार बुधवार रात गांव में लगा 100 केवीए ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार सुबह पावटी कलां बिजलीघर से अवर अभियंता प्रेम कुमार अपनी टीम के साथ ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए गांव पहुंचे। टीम में लाइनमैन साबिर अली, अंकुश और अमन भी शामिल थे। ट्रांसफार्मर ठीक करने के बाद जब टीम वापस लौट रही थी, तभी सड़क के ऊपर से गुजर रही एक संदिग्ध केबल दिखाई दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर पथराव, कपड़े फाड़े, घंटों चला हंगामा, दो गाड़ियां टूटीं

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली चोरी पकड़ने पर भड़के आरोपी
अवर अभियंता ने जांच की तो आरोप है कि असलम के मकान में अवैध तरीके से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। जब उन्होंने इस संबंध में जानकारी लेनी चाही, तभी असलम की पत्नी मोमिना और अन्य लोग भड़क गए।

आरोप है कि सभी ने मिलकर अवर अभियंता प्रेम कुमार की बुरी तरह पिटाई कर दी। मारपीट में वह बेहोश हो गए। बाद में साथ मौजूद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी।

Shamli:  Junior Engineer Brutally Assaulted During Electricity Theft Check in Shamli, Video Goes Viral
जेई से मारपीट - फोटो : अमर उजाला

बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवर अभियंता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला चिकित्सालय भेज दिया, जहां उनके सिर का परीक्षण कराया गया। घटना का वीडियो भी सामाजिक माध्यमों पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

पांच नामजद समेत कई पर मामला दर्ज
घटना के बाद विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने अवर अभियंता की तहरीर पर असलम, उसकी पत्नी मोमिना, वादिल, शोएब, अयूब समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed