फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: ISI agent Noman's remand will end today, know what has come to light so far in the investigation

Shamli: आईएसआई एजेंट नोमान की रिमांड आज होगी खत्म, जानें इस केस की जांच में अब तक क्या सामने आया

Sat, 24 May 2025 12:02 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 24 May 2025 12:02 AM IST
सार

कैराना के रहने वाले नोमान इलाही को पानीपत में 13 मई को गिरफ्तार किया गया था। उस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। जांच के लिए एनआईए दो बार कैराना आ चुकी है। 

विज्ञापन
Shamli: ISI agent Noman's remand will end today, know what has come to light so far in the investigation
आरोपी नोमान का सोशल मीडिया प्रोफाइल पर लगा फोटो व गिरफ्तारी के बाद की तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में पकड़े गए कैराना निवासी नोमान इलाही की पुलिस कस्टडी रिमांड अवधि शनिवार को पूरी होगी। रिमांड अवधि पूरी होने से पहले पानीपत पुलिस उसे न्यायालय में पेश करेगी। उधर, खुफिया विभाग की टीमें पाकिस्तान में बैठे इकबाल काना के गुर्गों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन

 

हरियाणा के पानीपत की सीआईए फर्स्ट की टीम ने कैराना निवासी नोमान इलाही को 13 मई को गिरफ्तार किया था। उस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। पुलिस की पूछताछ में उसका संपर्क पाकिस्तान में रहकर आईएसआई गतिविधियों का संचालन करने वाले कैराना के मूल निवासी इकबाल काना से होना बताया गया है। पानीपत पुलिस ने नोमान को 14 मई को न्यायालय में पेश किया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय ने सात दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड स्वीकृत किया था। पानीपत पुलिस नोमान को लेकर दो बार कैराना आ चुकी है। रिमांड अवधि पूरी होने पर पुलिस ने 20 मई को नोमान को न्यायालय में पेश कर रिमांड अवधि बढ़ाए जाने के लिए प्रत्यावेदन किया था। न्यायालय से चार दिन का रिमांड और स्वीकृत किया था। रिमांड अवधि शनिवार को पूरी हो जाएगी। 
रिमांड अवधि पूरी होने से पहले पुलिस नोमान को न्यायालय में पेश करेगी। उधर, नोमान के पकड़े जाने के बाद जांच एजेंसियां भी सक्रिय बनी हुई है। खुफिया टीमें इकबाल काना के संपर्क में रहने वाले उसके गुर्गों की तलाश में जुटी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed