{"_id":"668e0b799e04fedc1a0f2bda","slug":"shamli-in-chausana-a-businessman-s-family-was-held-hostage-and-robbed-of-rs-10-lakhs-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शामली में बड़ी वारदात, चौसाना में व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर दस लाख की डकैती, परिजनों से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शामली में बड़ी वारदात, चौसाना में व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर दस लाख की डकैती, परिजनों से की मारपीट
Wed, 10 Jul 2024 09:48 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 10 Jul 2024 09:48 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के शामली में बुधवार सुबह बदमाशों ने बड़ी डकैती को अंजाम दिया। यहां एक परिवार को बंधक बनाकर परिजनों के साथ मारपीट की गई और तमंचे की बट मारकर व्यापारी को घायल कर उसके घर से तकरीबन 10 लाख की डकैती डाली और जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
SSP Shamli
- फोटो : amarujala
विस्तार
शामली जनपद के चौसाना थानाक्षेत्र में बिडॉली मार्ग के सुंदर नगर गांव में व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर पांच बदमाशों ने घर में लूटपाट की।बदमाशों ढाई लाख की नगदी एवं गहने लूटकर फरार हो गए। विरोध पर व्यापारी बिल्लू को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया एवं परिवार में लड़कियों, लड़के, मामा एवं भतीजे के साथ भी मारपीट की गई। सूचना मिलते ही जनपद पुलिस में खलबली मच गई। मौके पर एसपी सहित आला अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन
चौसाना के सुंदर नगर में अल सुबह करीब ढाई बजे पांच बदमाश व्यापारी बिल्लू के घर में पीछे से लोहे की पाइप के सहारे घर में घुसे और छत पर सो रहे मामा धरमपाल ,अजय (लड़का),जोनी (भतीजा) को बंधक बनाकर मारपीट की एवं हथियारों के बल पर नीचे के पोर्सन का गेट खुलवाया।
विज्ञापन
बदमाशों ने बिल्लू के विरोध पर तमंचे के बट से घायल कर दिया एवं लड़कियों को चाकू की नोक पर बंधक बनाकार घर से लाखो की नगदी एवं गहने लूट ले गए।
पीड़ित ने किसी तरह बंधनमुक्त होकर पुलिस को घटना को जानकारी दी ।एसपी अभिषेक झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं घटना किं जानकारी ली गई।
मौके पर एसओजी,सर्विलांस, सीओ कैराना अमरदीप मौर्या सहित तमाम पुलिस के अधिकारी मौजूद है। एसपी का कहना है कि चार टीमों को लगाया गया है। जल्द खुलासा किया जाएगा
विज्ञापन