फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Husband went to England, in-laws beat daughter-in-law and threw her out of the house, know the reason

Shamli: पति गया इंग्लैंड, ससुराल वालों ने बहू को मारपीट कर घर से निकाला, जानें क्या है वजह

Tue, 02 Sep 2025 05:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 02 Sep 2025 05:13 PM IST
सार

विवाहिता के पिता का आरोप है कि बेटी के ससुराल वाले शादी के बाद से ही 25 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। इसी कारण उसकी बेटी को घर से निकाल दिया। उसका पति भी अब बात नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
Shamli: Husband went to England, in-laws beat daughter-in-law and threw her out of the house, know the reason
एफआईआर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव राझड़ निवासी अशोक कुमार ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने अपनी पुत्री शिवा की शादी एक अप्रैल 2024 को करनाल निवासी नवीन नरवाल के साथ की थी। शादी के बाद नवीन, उसके पिता जयसिंह, माता राजकला, जेठ रवि व जेठानी रेणू दहेज में 25 लाख रुपये की मांग को लेकर बेटी को यातनाएं देने लगे।
विज्ञापन

 

आठ मई 2024 को नवीन किसी काम का बहाना बनाकर इंग्लैंड चला गया। 12 मई को जयसिंह, राजकलां, रवि, रेणू ने शिवा को मारपीट कर गांव के बाहर छोड़ गए। पीड़ित के मुताबिक, वह अपने परिजनों व रिश्तेदारों के साथ करनाल गए तो ससुराल वालों ने ठीक से बात नहीं की। अपने लड़के नवीन से वीडियो कॉल से बात कराई तो उसने भी शिवा को रखने से साफ इनकार कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि नवीन व उसके परिवार के लोगों ने धोखाधड़ी से रुपये ऐंठने व अपने किसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए शादी की थी। नवीन ने शिवा के आधार कार्ड, शादी रजिस्ट्रेशन, पासपोर्ट सभी कागज तैयार कराए, जो उन्हीं के कब्जे में है। ससुराल वाले नवीन का कोई पता भी नहीं दे रहे हैं और धमकी देते हैं। एसपी के आदेश पर महिला थाने पर आरोपी ससुराल वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed