{"_id":"67891f36f96acd09a208db2d","slug":"shamli-had-to-pay-for-the-wedding-of-two-girls-hence-50-lakh-extortion-money-was-demanded-2025-01-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: दो लड़कियों की शादी में करना था खर्चा, इसलिए हार्डवेयर कारोबारी से मांगी 50 लाख रंगदारी, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: दो लड़कियों की शादी में करना था खर्चा, इसलिए हार्डवेयर कारोबारी से मांगी 50 लाख रंगदारी, तीन गिरफ्तार
Thu, 16 Jan 2025 08:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 16 Jan 2025 08:32 PM IST
सार
पुलिस ने करीब 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, इसके बाद सुराग मिला। पड़ोसी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
पुलिस की पकड़ में तीनों आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कस्बा कांधला में हार्डवेयर व्यापारी आबिद सैफी से 10 दिन पहले फोन पर 50 लाख रुपये व फारर्च्यूनर की रंगदारी मांगने के तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस का दावा है कि व्यापारी के पड़ोसी ने अपनी दो लड़कियों की शादी में होने वाले खर्च को पूरा करने के लिए रंगदारी मांगने की योजना बनाई थी। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, एक चाकू और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में एसपी रामसेवक गौतम ने प्रेसवार्ता में बताया कि हार्डवेयर व्यापारी आबिद सैफी से छह जनवरी की शाम को फोन पर सुरेंद्र काला पानीपत के नाम से 50 लाख रुपये और फारर्च्यूनर की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को गांव सुन्ना नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी जुबेर निवासी ईदगाह कालोनी लिसाड़ी रोड मेरठ, जहूर निवासी मोहल्ला मिर्दगान कांधला और यूसुफ निवासी मोहल्ला छोटी नहर बाईपास रोड कांधला है। जबकि उनका एक साथी सिकंदर निवासी गांव खानपुर जपती थाना लोनी जिला गाजियाबाद पकड़ में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी के मुताबिक पीड़ित व्यापारी के पड़ोसी जहूर की दो पुत्रियों की शादी 19 फरवरी को होनी तय है। शादी में जरूरतों को पूरा करने के लिए जहूर ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर रंगदारी मांगने की योजना बनाई थी। आरोपियों को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जाएगी। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। उधर, व्यापारी आबिद सैफी ने पुलिस विभाग को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने और पुलिस टीम को सम्मानित करने की घोषणा की है।
मेरठ से की थी रंगदारी की कॉल, सिम व मोबाइल नहर में फेंका
एसपी के मुताबिक रंगदारी मांगने वाले चारों आरोपी आपस में परिचित हैं। फिलहाल उनका पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। जुबेर ने बताया कि उसे फोन पर रंगदारी मांगने व धमकी देने के लिए दो लाख रुपये देने का लालच दिया गया था। सिकंदर ने रंगदारी मांगने के लिए सिम उपलब्ध कराया था। जुबेर अपने भाई की कार लेकर आया था। चारों कार से मेरठ पहुंचे और एक दुकान से सिम को रिचार्ज कराया। इसके बाद पूठ नहर पर पहुंचे और वहां से व्यापारी से फोन पर रंगदारी मांगी थी। इसके बाद सिम व मोबाइल को वहीं नहर में फेंक दिया था। जिस मोबाइल फोन से रंगदारी मांगी गई, उसमें दो सिम चल रहे थे, जिनमें एक कोलकाता सिटी के व्यक्ति की आईडी पर और दूसरा राजस्थान के नागौर निवासी व्यक्ति की आईडी पर लिया गया था। कोलकाता वाले सिम से रंगदारी मांगी गई थी। जिनके नाम पर सिम लिए गए, उनके बारे में भी छानबीन की जा रही है।

400 सीसीटीवी कैमरों फुटेज खंगाली
पुलिस टीम उस दुकान पर पहुंची जहां से सिम रिचार्ज कराया गया था। दुकानदार ने बताया कि दुकान के सामने कार खड़ी कर उसमें से उतरकर आए एक व्यक्ति ने सिम रिचार्ज कराया था। एसपी के मुताबिक आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उस समय वहां से लगभग 400 कार गुजरीं। इन सबकी छानबीन करने के बाद 11 कार संदेह के दायरे में आईं, इनमें प्रत्येक की गहनता से जांच गई, तब कार का नंबर ट्रेस हो पाया। पुलिस ने लगभग 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिली।

कोलकाता और राजस्थान तक छानी खाक, आरोपी पड़ोस के निकले
पुलिस मेरठ, गाजियाबाद से लेकर कोलकाता और राजस्थान तक की खाक छानती रही, लेकिन आरोपी व्यापारी के पड़ोस के निकले, जो पुलिस की हर गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। एक आरोपी यूसुफ को तीन साल पहले पीड़ित कारोबारी ने अपने घर में रहने के लिए कमरा दिया था। यूसुफ उस समय अपना मकान बना रहा था। यूसुफ व उसका परिवार उनके घर में तीन माह तक परिवार की तरह रहे।
जहूर कांधला में दर्जी की दुकान व यूसुफ सीमेंट व किराए पर सेटरिंग का सामान देने की दुकान करता है। लोनी निवासी सिकंदर प्रॉपर्टी डीलर है। जुबेर मेरठ में फेरी पर कुर्सी बेचने का काम करता है। एसपी के मुताबिक जहूर ने कुछ दिन तक पानीपत में रहकर काम किया था, उसने वहां सुरेंद्र काला का नाम सुना था। इसलिए उसने सुरेंद्र काला के नाम से रंगदारी मांगने के लिए कहा था।