{"_id":"6333491ecc295f3a6843d5be","slug":"shamli-got-second-place-in-the-state-in-health-service-ranking-shamli-news-mrt60717928","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सेवा रैंंकिंग में शामली ने प्रदेश में पाया दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सेवा रैंंकिंग में शामली ने प्रदेश में पाया दूसरा स्थान
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवा रैंकिंग में शामली ने प्रदेश में पाया दूसरा स्थान
शामली। शासन स्तर से अगस्त की जारी स्वास्थ्य सेवाओं की रैंकिंग में शामली जिले ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले जुलाई में जिला सातवें स्थान पर रहा था। रैंकिंग में सुधार होने पर स्वास्थ्य विभाग में खुशी का माहौल है। प्रदेश में पहले स्थान पर फिरोजाबाद जिला रहा है।
शासन स्वास्थ्य कार्यक्रमों और सेवाओं की जिलेवार स्थिति को परखा जाता है। रैकिंग के लिए 14 सूचकांक मानक बिंदु तय किए गए हैं, जिनके आधार पर रैकिंग जारी की जाती है। जुलाई माह की स्वास्थ्य रैंकिंग में शामली जिला सातवें स्थान पर था। इस बार स्वास्थ्य सेवाएं देने में शामली जिले की स्थिति में काफी सुधार आया है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि अगस्त महीने में 16229 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण हुआ है। 17667 गर्भवती महिलाओं की चार बार जांच हुई है। 12917 गर्भवती महिलाओं की एचआईवी व हीमोग्लोबिन की जांच हुई। 7587 संस्थागत प्रसव हुए। एफआरयू पर सात सर्जरी हुई। 14960 बच्चों को बीसीजी व पेंटावन के टीके लगे हैं। होम बेस न्यू मेटल केयर यानि आशाओं द्वारा उनके क्षेत्र में जन्मे बच्चों की 42 दिन तक निगरानी व जांच 98 प्रतिशत हुई है। परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 3472 महिलाओं ने आंतरिक विधियां अपनाई जबकि स्थाई विधि में सात पुरुष और 304 महिलाओं के नसबंदी आपरेशन हुए और टीबी नोटिफिकेशन 97 प्रतिशत हुआ है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने बताया कि इन सूचकांक बिंदुओं के आधार पर शासन स्तर जारी रैकिंग में जिले को अगस्त महीने में दूसरा स्थान मिला है।
विकास कार्यों के क्रियान्वयन में जिले की 7वीं रैंक
शामली। प्रदेश सरकार के विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में जिले को प्रदेश में सातवीं रैंक मिली है। पिछली बार जिला 13वें स्थान पर था। इस बार जिले को 98.75 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। डीएम जसजीत कौर ने इसके लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए सतत सुधार जारी रखने को कहा है। डीएम ने कहा कि सीडीओ शंभूनाथ तिवारी समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी जनपद में भ्रमण करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में सतत प्रयत्नशील रहे और सफलता भी प्राप्त हुई। यह बहुत खुशी की बात है कि जिले की रैंक में सुधार हुआ। उन्होंने बताया कि कार्य मूल्यांकन के लिए एक रणनीति बनाई गई है, जिसमें त्रिस्तरीय समीक्षा की जाती है, जो विभाग बेहतर कार्य कर रहे थे उन्हें उसी गति से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया और जो विभाग रैंकिंग में पिछड़े थे उन विभागों के अधिकारियों को सुधार के निर्देश देते हुए उन्हें आत्मविश्वास भी दिया गया। डीएम ने कहा कि भविष्य में इसी तरह सुधार की प्रक्रिया सतत जारी रहेगी।