फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Four year old child started the e-rickshaw by unknowingly pressing the button, died

Shamli: चार साल के बच्चे ने अनजाने में बटन दबाकर स्टार्ट कर दी ई-रिक्शा, एक्सीलेरेटर दबाते ही आ गई मौत

Wed, 21 Jan 2026 07:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 21 Jan 2026 07:04 PM IST
सार

थानाभवन के नबीपुरा में नईम ने अपना ई-रिक्शा लाकर घर के पास खड़ा ही किया था कि उसका चार साल का बेटा साद आ गया। उसने जैसे ही एक्सीलेरेटर दिया, ई-रिक्शा दीवार में जा घुसी। इससे मासूम साद की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Shamli: Four year old child started the e-rickshaw by unknowingly pressing the button, died
मासूम साद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थानाभवन के मोहल्ला नबीपुरा में ई-रिक्शा का स्टार्ट बटन दबाने और एक्सीलेरेटर पर पांव रखने से वह सामने की दीवार से टकरा गई। इस हादसे में ई रिक्शा चालक के चार साल के बेटे साद की मौत हो गई। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला नबीपुरा में घास मंडी के पास गली में रहने वाला नईम ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। मंगलवार रात वह अपने घर लौटा और उसने ई-रिक्शा पास की गली में जमशेद के मकान के सामने खड़ी कर दी। उसने रिक्शा में गाना बजा दिया। उसी समय नईम का चार वर्षीय पुत्र साद आ गया। खेलते-खेलते वह ई-रिक्शा में चढ़ गया। तभी मासूम ने अनजाने में स्टार्ट बटन दबा दिया। बटन दबाते ही ई-रिक्शा अचानक आगे बढ़ी और दीवार से टकरा गई।
विज्ञापन


ई रिक्शा के दीवार से टकराने के कारण मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तत्काल साद को मोहल्ले के डॉक्टर के पास ले गए। गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। परिजन तुरंत साद को शामली के एक अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed