फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli first in Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana

Shamli News: प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में शामली प्रथम

Mon, 27 Feb 2023 06:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 27 Feb 2023 06:52 PM IST
विज्ञापन
Shamli first in Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana
- 45931 गर्भवती महिला को दिया गया योजना का लाभ, खाते में भेजे 19.88 करोड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शामली। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत गर्भवती महिला को लाभ देने में शामली ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। एक जनवरी 2017 से फरवरी 2023 तक 45391 महिलाओं को योजना का लाभ दिया जा चुका है।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में शामली ने उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नोडल अधिकारी डॉक्टर अश्विनी ने बताया कि कैराना में 10361, कांधला में 9213, थानाभवन में 8045, ऊन में 7800, कुड़ाना में 9972 महिला लाभार्थियों को लाभ दिया गया है। इस योजना के तहत 19.88 करोड़ रुपये उनके खाते में पहुंचाए गए हैं। जिला समन्वयक सदफ खान ने बताया कि योजना के तहत पहली किस्त 1000 रुपये में, दूसरी किस्त में दो हजार रुपये व तीसरी किस्त में दो हजार रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि पहली बार गर्भवती हुईं महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) के तहत पोषण सहायता के रूप में तीन किस्तों में 5000 रुपये सरकार देती है। यह राशि सीधे उनके पंजीकृत खाते में पहुंचाई जाती है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बेहतर पोषण दिलाया जाना है, जिससे जच्चा-बच्चा स्वस्थ रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
दीपक गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed