फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: firing on BJP leader, fellow injured by shootout, alligation on police

शामली : भाजपा नेता पर फायरिंग, गोली लगने से साथी घायल, पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप

Wed, 07 Apr 2021 04:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 07 Apr 2021 04:55 PM IST
सार

  • पुलिसकर्मियों पर विपक्षियों से मिलकर हत्या करने की कोशिश का आरोप
  • एसपी ने प्रकरण की जांच एएसपी को सौंपी

 

विज्ञापन
Shamli: firing on BJP leader, fellow injured by shootout, alligation on police
shamli news - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली के कांधला थानाक्षेत्र के गांव एलम निवासी भाजपा नेता अश्वनी कुमार की कार पर मंगलवार रात को फायरिंग की गई, जिसमें कार सवार उनका साथी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। भाजपा नेता ने एसपी सुकीर्ति माधव को पत्र देकर एसओजी में तैनात पुलिसकर्मियों पर विपक्षियों से मिलकर हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाया है। एसपी ने इस प्रकरण की जांच एएसपी ओमप्रकाश सिंह को सौंपी है।

विज्ञापन


भाजपा नेता ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि मंगलवार रात को वह अपने चार साथियों के साथ कार में सवार होकर कांधला में भोजन पैक कराने आए थे। भोजन पैक कराने के बाद जब वे एलम जा रहे थे तो उसी समय एसओजी में तैनात पुलिसकर्मियों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन

फायरिंग में उनका एक साथी मनीष हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। वह कार को तेजी से दौड़ाकर एलम अपने घर पहुंचा तो उनका पीछा करते हुए पुलिस भी पहुंच गई और उनके साथ मारपीट व गाली गलौच करते हुए उन्हें कांधला थाने ले गई। थाने पर सीओ कैराना जितेंद्र सिंह ने भी उनके साथ मारपीट की और उनके खिलाफ पेट्रोल पंप लूट का मुकदमा दर्ज करने और जान से मारने की धमकी दी।

इसी दौरान गांव के लोग थाने पहुंच गए,तब उन्हें अपनी बात कहने का मौका मिला। बुधवार को अश्विन ने ग्रामीणों के साथ एसपी सुकीर्ति माधव से मिलकर इस मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने और जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई।

एसपी ने बताया कि इस प्रकरण की जांच एएसपी ओमप्रकाश सिंह को सौंपी गई है। इस घटना में सीसीटीवी फुटेज और इससे संबंधित साक्ष्यों को संकलित किया जा रहा है। जांच के बाद जो भी सत्यता सामने आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed