फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Fire broke out in matchbox and spoon making factory, loss of lakhs, many vehicles of fire department o

Shamli: माचिस और चम्मच बनाने की फैक्टरी में लगी आग, लाखों का नुकसान, दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर

Mon, 12 Jun 2023 11:06 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 12 Jun 2023 11:06 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में सोमवार को माचिस और लकड़ी की चम्मच बनाने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिग्रड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग से लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
Shamli: Fire broke out in matchbox and spoon making factory, loss of lakhs, many vehicles of fire department o
आग की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में आईआईए के अध्यक्ष अनुज गर्ग की औद्योगिक क्षेत्र में चम्मच और माचिस बनाने की फैक्टरी में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग में लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया है। 

विज्ञापन


कंडेला क्षेत्र में आईआईए के अध्यक्ष अनुज गर्ग की लकड़ी की चम्मच और माचिस बनाने की फैक्टरी है। सोमवार सुबह अचानक फैक्टरी में आग लग गई। जल्द ही आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। सूचना पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई हैं। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed