{"_id":"64eed6849b29cbf2510ea9a1","slug":"shamli-fierce-firing-and-stone-pelting-between-two-parties-of-the-same-community-police-arrested-four-2023-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग, पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग, पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया
Wed, 30 Aug 2023 11:11 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:11 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के शामली में मंगलवार रात्रि एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। इस दौरान जमकर पथराव हुआ और फायरिंग भी हुई। पुलिस ने मामले में दाेनों पक्षों की तहरीर पर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
देसी बंदूक लिए युवक
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में मंगलवार रात्रि मोहल्ला इमामबाड़ा के पास एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। इस दौरान एक पक्ष के युवक ने देसी बंदूक से फायरिंग भी की। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बुधवार रात करीब 10:00 बजे मोहल्ला इमामबाड़ा में एक युवक ने शराब के नशे में दूसरे पक्ष के युवक के साथ गाली गलौज कर दी। इसके बाद कुरैशी समाज और गाडा समाज के युवक आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ। इसी दौरान कुरैशी समाज के एक युवक ने देसी बंदूक से फायरिंग भी की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Shamli: कक्षा एक के दो छात्रों की हत्या कर ईंट भट्ठे की पथेर के पानी में डाले शव, तंत्र मंत्र की भी आशंका
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा बाकी की गिरफ्तारी के लिए डाल रही है। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार मौर्य ने बताया कि पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है बाकी गिरफ्तार के लिए प्रयास किया जा रहा है
सोशल मीडिया पर वीडियो हुई वायरल
घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने संज्ञान लेते हुए पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।
सोशल मीडिया पर वीडियो हुई वायरल
घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने संज्ञान लेते हुए पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।