फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Energy Corporation accused of sending false notice of electricity theft, DM reprimanded

Shamli: ऊर्जा निगम पर बिजली चोरी का झूठा नोटिस भेजने का आरोप, डीएम ने लगाई फटकार, नोटिस रद्द कराने की मांग की

Sat, 04 Jan 2025 03:39 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 04 Jan 2025 03:39 PM IST
सार

शामली जनपद के बधेव गांव के युवक ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर बिजली चोरी का झूठा नोटिस भेजने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है।

विज्ञापन
Shamli: Energy Corporation accused of sending false notice of electricity theft, DM reprimanded
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के बधेव गांव के युवक ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर बिजली चोरी का झूठा नोटिस भेजने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है। नोटिस को रद्द किए जाने की मांग की है। शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन


गांव बधेव का युवक विकास कुमार कलक्ट्रेट पहुंचा। जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह समय पर बिजली बिल चुकाते हैं।आरोप है कि इसके बावजूद भी ऊर्जा निगम द्वारा उसके घर पर उसके पिता के नाम से एक बिजली चोरी का झूठा नोटिस भेजा गया है। जबकि उन्होंने कभी भी कोई बिजली चोरी नहीं की है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारी से उक्त मामले को लेकर बातचीत की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिकारी को खूब फटकार लगाई। जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed