{"_id":"684c75b53bfa5eaa0d0edad6","slug":"shamli-district-is-second-in-saharanpur-division-and-18th-in-up-in-wheat-procurement-shamli-news-c-26-1-smrt1047-143776-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गेहूं खरीद में शामली जिला सहारनपुर मंडल में दूसरे और यूपी में 18वें स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गेहूं खरीद में शामली जिला सहारनपुर मंडल में दूसरे और यूपी में 18वें स्थान पर
विज्ञापन
शामली जिले के ऊन ब्लाक में सूना पडा गेहूं खरीद केद्र- फोटो संवाद
शामली। गेहूं खरीद में शामली जिला सहारनपुर मंडल में दूसरे स्थान और उत्तर प्रदेश में 18वें स्थान पर रहा है। बाजार मूल्य ज्यादा होने से इस बार भी डेढ़ लाख क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है। जिले की खरीद एजेंसी 57 हजार 989 क्विंटल गेहूं की 2112 किसानों से खरीद कर पाई है।
जिले के विपणन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जिले में 30 खरीद केंद्र खोलकर एक अप्रैल से 15 जून तक किसानों से गेहूं खरीद का उत्तर प्रदेश शासन ने समय निर्धारित किया था। ढाई माह में जिले की खरीद एजेंसी 2112 किसानों से 57 हजार 989 क्विंटल गेहूं खरीद पाई है। गेहूं खरीद में एक दिन शेष है। जिसमें पीसीएफ 35 हजार 428 क्विंटल 50 किलो, खाद्य विभाग 2801 क्विंटल, भारतीय खाद्य निगम पांच हजार 500 क्विंटल 50 किलो, पीसीयू सात हजार 725 क्विंटल गेहूं की खरीद शामिल है।
जिला विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन ने गेहूं खरीद की 15 जून आखिरी दिन है। खरीद केंद्रों पर किसानों का आना बंद हो गया है। बाजार में गेहूं खरीद मूल्य 2600 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। गेहूं का सरकारी मूल्य बाजार से कम होने से कम गेहूं की खरीद हो पाई है। 2112 किसानों से 14 करोड़ 17 लाख रुपये का भुगतान किया है। सिर्फ दो किसानों का गेहूं का भुगतान बकाया है।