फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli defeated Bulandshahr and Ghaziabad defeated Muzaffarnagar.

Shamli News: शामली ने बुलंदशहर व गाजियाबाद ने मुजफ्फरनगर को हराया

Fri, 29 Nov 2024 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 29 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Shamli defeated Bulandshahr and Ghaziabad defeated Muzaffarnagar.
शामली में झिंझाना रोड पर  आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाडी । संवाद
शामली। मेरठ जोन की अंतर जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें शामली पुलिस ने बुलंदशहर पुलिस टीम को हराया, जबकि गाजियाबाद टीम, मुजफ्फरनगर को हराते हुए फाइनल में पहुंची। शनिवार को दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला शामली क्रिकेट एकेडमी में होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बीएस एकेडमी में सुबह 10 बजे से शामली पुलिस व बुलंदशहर पुलिस टीम के बीच हुआ। बुलंदशहर पुलिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर केवल 155 रन ही सिमट गई। सबसे अधिक रन टीम के खिलाड़ी विपिन चौधरी ने 44 गेंद पर 52 रन और जेपी यादव ने 31 में 33 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी शामली पुलिस की टीम ने 17 ओवर में ही 6 विकेट खोकर 156 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। सबसे अधिक रन टीम कैप्टन तनु काकरान ने 27 गेंद में 36 रन और विपिन कुमार ने 32 में 30 रन बनाए। मैन ऑफ दा मैच मंजीत सिंह रहे, जिसने 12 गेंद में 23 व 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला शामली क्रिकेट एकेडमी में मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद पुलिस के बीच हुआ। गाजियाबाद पुलिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। गाजियाबाद पुलिस 17.5 ओवर में ही ऑल आउट होते हुए 138 रन का लक्ष्य रखा। सबसे अधिक रन खिलाड़ी राहुल मलिक ने 23 में 30 व खिलाड़ी अमन जुरेल ने 18 में 19 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी मुजफ्फरनगर की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 132 रन पर ही सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में सबसे अधिक रन अंकित त्यागी ने 22 में 28 और मंजीत ने 24 में 28 रन बनाए। मैन ऑफ दा मैच राहुल मलिक को मिला। शनिवार को दाेनों विजेता टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed