फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Dead body of youth has found on road, Police and forensic team started investigation

Shamli News: सड़क किनारे लाश मिलने से सनसनी, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम

Sat, 12 Aug 2023 07:33 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 12 Aug 2023 07:33 PM IST
सार

Shamli News : सड़क किनारे एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उधर, लाश मिलने की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की।

विज्ञापन
Shamli: Dead body of youth has found on road, Police and forensic team started investigation
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के कैराना में पानीपत रोड पर गांव पंजीठ के पास सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर शव व घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में पुलिस ने अज्ञात शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर में करीब पौन तीन बजे पानीपत रोड पर पंजीठ के पास सड़क किनारे करीब 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा था। पंजीठ निवासी किसान तासिम जैसे ही अपने खेत की डोल निकालने के लिए आया तो उसने युवक का शव पड़ा देखा, जिसके बाद तासिम ने ग्राम प्रधान अखलाक व पंजीठ पुलिस चौकी को सूचना दी।

विज्ञापन

वहीं, लाश मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हडकंप मच गया। सीओ अमरदीप मौर्य व कोतवाली प्रभारी विपिन मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शव करीब 35 वर्षीय लग रहा है और नीले रंग का लोवर व आसमानी रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। युवक की चप्पल भी पास ही पड़ी थी।

वहीं, बाद में एएसपी ओपी सिंह के साथ ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और गहनता से शव व घटनास्थल की जांच की। मृतक के लोवर की जेब से एक हरियाणा मार्का देशी शराब का आधा व एक पर्ची मिली। पर्ची पर एक मोबाइल नंबर लिखा था जो हरियाणा प्रदेश का था। मृतक के चेहरे, कंधे, सीने व हाथों पर सूजन आई हुई थी और कई जगह से त्वचा भी फटी हुई थी।

विज्ञापन

वहीं, शव व घटनास्थल देखकर आशंका जताई जा रही है कि शायद एक दिन पहले रात में किसी अन्य जगह पर हत्या करने के बाद शव को गाड़ी द्वारा लाकर यहां डाला गया है। बाद में पुलिस ने अज्ञात में शव का पंचनामा भर कर पीएम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: एक दौड़ देश के नाम:  प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- स्वर्णिम दौर है, इसी माटी से उठी थी आजादी की चिंगारी

इन्होंने कहा...
पानीपत रोड पर पंजीठ के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव के ऊपरी हिस्से पर सूजन आई हुई है और कई जगह से खाल भी फटी हुई है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पीएम के लिए भेजा गया है। - एसपी ओपी सिंह, एडिशनल एसपी

यह भी पढ़ें: दंपती की हत्या: असुर और मिर्जापुर वेब सीरीज को देखकर की वारदात, यूट्यूब से सीखे पुलिस से बचने के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed