फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Dead body of youth found in suspicious condition in car in Datheda, chaos among family members

shamli: दथेड़ा में कार में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिला, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 07 Jan 2024 11:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 07 Jan 2024 11:14 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में दथेड़ा क्षेत्र में एक युवक का शव कार में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद  शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
Shamli: Dead body of youth found in suspicious condition in car in Datheda, chaos among family members
मृतक का फाइल फोटो व विलाप करते परिजन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शामली जिले के गांव दथेडा में युवक का शव उसी के घर के सामने कार में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव को देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी ।पुलिस ने घटनास्थल को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और जांच पड़ताल शुरू की गई।

विज्ञापन


बताते हैं कि मृतक रात्रि के समय करीब दस बजे पने किसी रिश्तेदार को अस्पताल में भर्ती करा कर लौटा था ।अपने साथियों को उनके घरों पर छोड़कर अपने घर की ओर लौट के दौरान घटना हुई।जानकारी मिलने पर सीओ कैराना, एसओ झिंझाना मय पुलिस के मौके पर पहुंचे,मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव दथेड़ा में एक सप्ताह के भीतर दूसरी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की घटना पेश आई है। बताते हैं कि एक युवक आर्यन(20) अपने पड़ोसी को अस्पताल में भर्ती करने के लिए करनाल गया हुआ था।

रात्रि में करीब 10:00 बजे अपने घर लौट लेकिन गाड़ी से बाहर नहीं निकल सका। सुबह के समय जाग होने पर लोगों ने देखा कि गाड़ी स्टार्ट थी और युवक मृत व्यवस्था में पड़ा था। मृत पाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

पुलिस ने घटनास्थल को कब्जे में लेकर पड़ताल की। वही युवक के शरीर पर किसी प्रकार का कोई निशान नहीं मिला है ।गाड़ी के हैंडल एवं खिड़की पर मिट्टी के निशान बने हैं ।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed