{"_id":"6835f3324e97dc5aa40662e0","slug":"shamli-dead-body-of-farmer-found-family-members-said-murder-committed-over-land-dispute-police-told-this-2025-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: किसान का शव मिला, परिजन बोले- जमीन के विवाद में की गई हत्या, पुलिस ने ये बताया मौत का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: किसान का शव मिला, परिजन बोले- जमीन के विवाद में की गई हत्या, पुलिस ने ये बताया मौत का कारण
Tue, 27 May 2025 10:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 27 May 2025 10:46 PM IST
सार
खेड़ा कुरतान गांव के सालिम का शव लूंब मार्ग पर पड़ा मिला। सालिम के साथ बाइक पर बैठकर गया गांव का ही सेठपाल घायल था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सालिम की फाइल फोटो और अस्पताल में परिजन व अन्य लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांधला क्षेत्र के खेड़ा कुरतान-लूंब मार्ग पर मंगलवार रात करीब आठ बजे खेड़ा कुरतान गांव के किसान सालिम (57) का शव पड़ा मिला। परिजनों ने हरियाणा के पानीपत के व्यक्ति पर जमीन के विवाद में हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, पुलिस अज्ञात भैंसा बुग्गी की टक्कर से मौत होने की बात कह रही है।
विज्ञापन
खेड़ा कुरतान गांव निवासी सालिम खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। पुलिस को सूचना मिली कि खेड़ा कुरतान-लूंब मार्ग पर किसान का शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची। सालिम के साथ बाइक पर सवार गांव का ही सेठपाल भी घायल मिला। दोनों को कांधला सीएचसी लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने सालिम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सालिम के भाई इमरान और इरफान ने हत्या की आशंका जताई। बताया कि सालिम और सेठपाल बाइक पर सवार होकर खेत के लिए निकले थे। हरियाणा के पानीपत के व्यक्ति से सालिम का जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। आशंका जताई कि इसी विवाद में भैंसा बुग्गी से टक्कर मारकर सालिम की जान बूझकर हत्या की गई है। क्योंकि बाइक भी क्षतिग्रस्त मिली है। भैंसा बुग्गी से इसलिए टक्कर मारी, ताकि किसी को शक नहीं हो। घायल सेठपाल का सीएचसी में ही उपचार चल रहा है।
परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि बाइक और भैंसा बुग्गी की टक्कर में सालिम की जान गई है। हादसे की वीडियो भी पुलिस के पास है। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अब कौन करेगा परिवार का पालन पोषण
सालिम के परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटी, दो बेटे हैं। सालिम ही खेती कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि अब उसके परिवार के समक्ष दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। प्रशासन से भी परिवार की आर्थिक मदद की मांग की है।
सालिम के परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटी, दो बेटे हैं। सालिम ही खेती कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि अब उसके परिवार के समक्ष दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। प्रशासन से भी परिवार की आर्थिक मदद की मांग की है।