फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli Consumer Court Fines Insurance Company ₹7 Lakh, Orders Claim Payment with Interest

Shamli: आयोग ने इंश्योरेंस कंपनी पर सात लाख 790 रुपये जुर्माना लगाया, ग्राहक को मिलेगा क्लेम व ब्याज

Tue, 02 Sep 2025 04:42 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 02 Sep 2025 04:42 PM IST
सार

शामली जिला उपभोक्ता आयोग ने स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी पर ₹7 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया। आयोग ने ग्राहक विवेक कमल को बीमा क्लेम, प्रीमियम रकम और 9% ब्याज लौटाने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
Shamli Consumer Court Fines Insurance Company ₹7 Lakh, Orders Claim Payment with Interest
जिला उपभोक्ता फोरम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली न्यायालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग शामली ने इंश्योरेंस कंपनी पर सात लाख 790 रुपये जुर्माना अदा करने का आदेश सुनाया है।

विज्ञापन


कैराना निवासी विवेक कमल ने आयोग में स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड कॉरपोरेट ऑफिस चेन्नई, ब्रांच ऑफिस पानीपत और अधिकारिक एजेंट तेजवीर सिंह निवाासी कैराना के विरुद्ध एक नवंबर 2019 को परिवाद दायर कराया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 2 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवाद में बताया कि एजेंट के माध्यम से उन्होंने फरवरी 2015 में अपनी व अपने परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी बीमा पॅालिसी ली थी, जिसमें प्रत्येक के स्वास्थ्य का पांच लाख रुपये का हेल्थ कवर था। उसने प्रीमियम के 15427 रुपये जमा कराए थे। एक साल बाद 2016 में 15721 रुपये प्रीमियम लेकर पॉलिसी का नवीनीकरण किया गया और रिस्क कवर 1,25,000 रुपये बोनस जोड़कर 6,25,000 रुपये कर दिया था।

27 जनवरी 2017 को परिवादी की कार का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें वह घायल हो गए थे। वे पहले मेरठ और बाद में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती रहें। बीमा क्लेम के रूप में 7,23,257 रुपये हुए। इंश्योरेंस कंपनी ने पॉलिसी का नवीनीकरण कराने पर क्लेम पास होना बताया। साथ ही डेढ़ लाख रुपये बोनस और हेल्थ कवर बढ़कर 7,75,700 रुपये होना बताया। परिवादी ने विश्वास कर 15790 रुपये का प्रीमियम देकर पॉलिसी का नवीनीकरण करा लिया।

्पीड़ित का आरोप है कि 10 जून 2017 को मनमाने तरीके से इंश्योरेंस कंपनी ने बिना किसी आधार के पॉलिसी से उनका नाम काटते हुए 3318 रुपये का चेक वापस भेज दिया। परिवादी ने धोखे से पॉलिसी से बिना कारण के मनमाने तरीके से इंश्योरेंस कंपनी ने परिवादी को अलग करते हुए उनकी पॉलिसी खत्म कर दी।

आयोग के अध्यक्ष हेमंत गुप्ता ने इंश्योरेंस कंपनी के विरुद्ध परिवाद स्वीकार करते हुए आदेशित किया कि वह बीमा पॉलिसी का बीमा क्लेम छह लाख 25 हजार रुपये बीमा क्लेम की निरस्तीकरण की तिथि से और दूसरी पॉलिसी के संबंध में 15790 रुपये प्रीमियम धनराशि प्राप्त करने की तिथि से नौ प्रतिाशत साधारण वार्षिक ब्याज अंतिम भुगतान की तिथि तक और परिवाद व्यय के 10 हजार रुपये परिवादी को अदा करने हेतु आयोग में जमा करें।

आयोग ने सेवा में कमी एवं अनुचित व्यापार व्यवहार के लिए बीमा कंपनी पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया। अर्थदंड की धनराशि नियमानुसार राजकोष में जमा की जाएगी। साथ ही इंश्योरेंस कंपनी को आयोग ने यह भी आदेशित किया कि वह परिवादी का पूर्ण चिकित्सा परीक्षण किए जाने के बाद नियमानुसार परिवादी का सामूहिक बीमा पाॅलिसी के अंतर्गत स्वास्थ्य बीमा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed