फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   shamli chc mein ho hogi dengue ki jaanch

शामली सीएचसी में ही हो सकेगी डेंगू की जांच

Fri, 02 Sep 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 02 Sep 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
shamli chc mein ho hogi dengue ki jaanch
Dengue - फोटो : Amar ujala
शामली में डेंगू के डंक से निपटने के लिए इस बार स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। सितंबर माह में हर वर्ष होने वाली बीमारियों से निपटने के लिए इस बार स्वास्थ्य विभाग पहले से ही सचेत नजर आ रहा है। डेंगू से निपटने के लिए शामली सीएचसी में अभी से ही किट और दवाइयां पहुंचा दी गई हैं। 
विज्ञापन


सितंबर माह बीमारियों को लेकर आता है। आए साल इस महीने में मलेरिया, वायरल और डेंगू की बीमारी के चलते कई लोग काल के गाल में समा जाते हैं। हर साल हजारों की संख्या में लोग इनकी चपेट में आते हैं। मलेरिया और वायरल तो काफी हद तक ठीक भी हो जाते हैं, लेकिन डेेंगू बीमारी शरीर को तोड़ देती है। शामली जिले के अस्पतालों में न तो इस बीमारी से निपटने के लिए दवाइयां होती थीं और न ही जांच के लिए किट। लेकिन इस बार शायद इस बीमारी से लड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन


शामली सीएचसी में डेंगू की जांच के लिए किट आ गई है। यदि किसी में डेंगू पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे उपचार भी यहीं दिया जाएगा। शामली सीएचसी प्रभारी डा. जगमोहन ने बताया कि उनके अस्पताल में जांच के लिए किट तथा दवाइयां दोनों आ चुकी है। अब डेंगू की जांच यहीं पर हो सकेगी, जरूरत पड़ने पर मरीज का उपचार भी यहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार कर्मचारियों की दवाई स्प्रे की टीम बनाई ः शामली नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि शहर में चार कर्मचारियों की एक टीम दवाइयों के स्प्रे के लिए लगाई गई है। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि छत्तों, कूलरों में पानी इकट्ठा न होने दें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों से तालमेल बनाए रखें। उन्होंने कहा कि शहर के मुख्य मार्गों व कालोनियों में सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed