{"_id":"66dafe237df91342bf01c869","slug":"shamli-cashier-was-tied-and-thrown-in-the-finance-company-office-masked-men-looting-rs-4-5-lakhs-2024-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में कैशियर को बांधकर फेंका, 4.5 लाख लूटकर फरार हो गए नकाबपोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में कैशियर को बांधकर फेंका, 4.5 लाख लूटकर फरार हो गए नकाबपोश
Fri, 06 Sep 2024 06:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 06 Sep 2024 06:36 PM IST
सार
फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में घुसकर दो नकाबपोश बदमाश साढ़े चार लाख लूट ले गए। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला टीचर कालोनी गली नंबर एक में निजी फाइनेंस कंपनी के कार्यालय पर दो नकाबपोश बदमाशों ने कैशियर के मुंह पर नशीले पदार्थ का स्प्रे कर बेहोश किया और हाथ पैर बांधकर डाल दिया। इसके बाद बदमाशों ने अलमारी में रखे करीब साढ़े चार लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी महिलाओं के समूह को ऋण देती है। शुक्रवार सुबह फाइनेंस कंपनी के कार्यालय पर दो युवक ग्राहक बनकर पहुंचे। वहां मौजूद कैशियर प्रशांत निवासी गांव झाल से ऋण लेने की बात कही। इसी दौरान एक युवक ने कैशियर की आंख व मुंह पर किसी नशीले पदार्थ का स्प्रे कर दिया। वह बेहोश होकर नीचे गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने उसके हाथ पैर बांध दिए और अलमारी में रखे करीब साढ़े चार लाख रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहां सफाई करने वाली महिला उर्मिला पहुंची तो उसने खिड़की में कैशियर को बंधा पाया तो आसपास के लोगों को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।