{"_id":"61520af18ebc3e097d7e1c67","slug":"shamli-bypass-construction-accelerates-after-monsoon-shamli-news-mrt5581854101","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून के बाद शामली बाईपास निर्माण में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून के बाद शामली बाईपास निर्माण में आई तेजी
विज्ञापन
शामली में गांव सिंभालका से बलावा बाईपास मार्ग निर्माणाधीन सड़क।
- फोटो : SHAMLI
मानसून के बाद शामली बाईपास निर्माण में आई तेजी
शामली। लंबी प्रतीक्षा के बाद शामली बाईपास और फ्लाईओवर का निर्माण आगामी 31 मार्च तक पूरा हो जाएगा। सितंबर माह में शामली बाईपास का 1300 मीटर कार्य पूरा हो गया है। मानसून के बाद निर्माण कार्य में तेजी आई है।
दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे के दूसरे चरण में शामली से लेकर सहारनपुर तक पैकेज का निर्माण चल रहा है। एक सितंबर को सहारनपुर मंडल के वन प्रभागीय निदेशक आईपी सिंह ने एनएचएआई को पत्र भेजकर वन पर्यावरण मंत्रालय की एनओसी न होने की बात कहकर हाईवे का दूसरे चरण का कार्य रुकवा दिया था। सहारनपुर मंडल के वन प्रभागीय निदेशक आईपी सिंह के निर्देश और बरसात के कारण हाईवे और शामली बाईपास का कार्य प्रभावित रहा है। एनएचएआई के वन पर्यावरण मंत्रालय की एनओसी के लिए आवेदन करने के बाद हाईवे और शामली बाईपास का कार्य शुरू करने के निर्देश मिल गए।
हाईवे की निर्माण एजेंसी ने बरसात के दौरान बलवा रेलवे फ्लाईओवर के पास से लेकर सिंभालका गांव तक मेरठ-करनाल के दूसरे फ्लाईओवर के ओर 1300 मीटर शामली बाईपास का निर्माण किया गया है। निर्माण एजेंसी के मुताबिक बलवा रेलवे लाइन पर एक किमी रेलवे का फ्लाईओवर का निर्माण होगा। रेलवे लाइन के मध्य से दोनों ओर 500-500 मीटर का संपर्क मार्ग बनाया जाएगा।
विज्ञापन
बलवा में रेलवे फ्लाईओवर की पूर्वी दिशा में आम नागरिकों के आने जाने के लिए अंडरपास का निर्माण शुरू हो गया है। हाईवे और बाईपास का निर्माण करने वाली मेरठ की कृष्णा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी जितेंद्र बालियान ने बताया कि बलवा से लेकर सिंभालका में मेरठ-करनाल मार्ग से सेहटा गांव में शामली-सिसौली, भौंराकलां मार्ग से शामली तहसील के पास बनत में दिल्ली-शामली-सहारनपुर मार्ग पर साईंधाम के पास बाईपास कार्य फ्लाईओवर समेत अगले साल 31 मार्च 2022 तक पूरा कर दिया जाएगा।
शामली बाईपास की जद में क्या है प्रस्तावित
- बलवा रेलवे लाइन पर एक किमी लंबाई का रेलवे ब्रिज
- सिंभालका गांव के बाहर मेरठ-करनाल मार्ग के ऊपर फ्लाईओवर

शामली गांव सिम्भालका से बलावा बाईपास मार्ग पर होता पुल का निर्माण कार्य- फोटो : SHAMLI