फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Body of 25-year-old found in vacant plot near Panipat Road in Kairana; drugs and syringe recovered

Shamli: खाली प्लॉट में मिला युवक का शव, पास मिला नशे का इंजेक्शन और बीड़ी

Thu, 03 Jul 2025 01:03 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 03 Jul 2025 01:03 PM IST
सार

कैराना के पानीपत रोड स्थित खाली प्लॉट में युवक का शव मिला है। शव के पास नशे का इंजेक्शन, सिरिंज और बीड़ी मिली है। मृतक की पहचान पानीपत निवासी अजय के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Shamli: Body of 25-year-old found in vacant plot near Panipat Road in Kairana; drugs and syringe recovered
युवक का शव मिला - फोटो : संवाद

विस्तार

शामली जनपद के कैराना थानाक्षेत्र में पानीपत रोड पर स्थित एक खाली प्लॉट में गुरुवार को एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव के पास पड़े सामान को कब्जे में लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शव के पास नशे का इंजेक्शन, सिरिंज, जली हुई बीड़ी और एक लाइटर मिला है, जिससे प्रथम दृष्टया यह मामला नशे के ओवरडोज से मौत का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baraut : कर्ज से परेशान बुजुर्ग ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद; बताई साहूकार की कहानी... कितने वसूल चुका

विज्ञापन
विज्ञापन

शव के पास मिले मोबाइल फोन से कॉल कर जब संपर्क किया गया तो फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को पानीपत निवासी पवन बताया और कहा कि यह उनके बेटे अजय का नंबर है।

कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अजय (25 वर्ष), निवासी पानीपत के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन को सूचना दे दी गई है और वे कैराना के लिए रवाना हो चुके हैं।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि अजय कैराना किस उद्देश्य से आया था और वह किसके साथ था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मौके से वीडियो और फोटो लिए गए हैं, जिनमें शव के पास मिले आपत्तिजनक सामान भी नजर आ रहा है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed