फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: As soon as a bullet was fired, Faizan said - Don't kill now sir... Three cattle thieves surrendered

Shamli: एक गोली लगते ही बोला फैजान- अब मत मारना जी... एक के बाद एक तीन पशु चोरों ने किया सरेंडर

Wed, 08 Jan 2025 05:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 08 Jan 2025 05:36 PM IST
सार

पुलिस की अंतरराज्यीय पशु चोर गिरोह के सदस्यों से मुठभेड़ हो गई। ये चोर दिन में रेकी करते थे और रात को घेर से पशु चुरा कर बेच देते थे। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश पुलिस कर रही है। 

विज्ञापन
Shamli: As soon as a bullet was fired, Faizan said - Don't kill now sir... Three cattle thieves surrendered
गोली लगने के बादअस्पताल में भर्ती बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जलालाबाद कस्बे में मंगलवार देर रात पुलिस और अंतरराज्यीय पशु चोर गिरोह के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से गिरोह का सदस्य फैजान घायल हो गया। पुलिस ने घायल समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों यूपी, हरियाणा, पंजाब में पशु चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

 

एसपी रामसेवक गौतम और सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने बताया कि थानाभवन थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना और उनकी टीम के सदस्य मंगलवार रात जलालाबाद क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच लुहारी मार्ग पर गोशाला के पास पिकअप को रुकवाने का प्रयास किया मगर चालक ने पिकअप को दौड़ा लिया। पीछा करने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में गोली लगने से मुजफ्फरनगर के नियाजपुरा का रहने वाला फैजान घायल हो गया। गोली लगते ही वह बोला अब मत मारना। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने फैजान के अलावा मुजफ्फरनगर के बघरा के आमिर, झिंझाना के मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया। तीनों ने पूछताछ में बताया कि वह पंजाब के लुधियाना, हरियाणा के पानीपत, करनाल में पशु चोरी करते थे। ये अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं, जिन पर छह से अधिक मामले दर्ज हैं। एसपी ने कहा कि गिरोह के फरार सदस्यों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



घेर में बंधे पशुओं को कर रहे चोरी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उन घेरों से पशु चोरी करते हैं, जिनमें परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता। दिन में रेकी करते हैं और रात में चोरी कर पिकअप में पशुओं को लादकर ले जाते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed