फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli Another youth found corona infected active cases increased to five

शामली: एक और युवक कोरोना संक्रमित मिला, सक्रिय केस बढ़कर हुए पांच

Fri, 31 Dec 2021 09:06 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 31 Dec 2021 09:06 PM IST
सार

जिले में बुधवार को चार लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को शामली निवासी 25 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। यह युवक दिल्ली में आईटी सेक्टर की कंपनी में काम करता है।

विज्ञापन
Shamli Another youth found corona infected active cases increased to five
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में दूसरे दिन एक युवक आरटीपीसीआर जांच में कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह दिल्ली की एक कंपनी में काम करता है। एक दिन पहले दिल्ली जाते समय उसका रैंडम सैंपल रेलवे स्टेशन पर लिया गया था। फिलहाल वह दिल्ली में है। जिले में अब कोरोना के सक्रिय केस की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

विज्ञापन


जिले में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ना शुरू हो गया है। बुधवार को जिले के चार लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को शामली निवासी 25 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। यह युवक दिल्ली में आईटी सेक्टर की कंपनी में काम करता है। बुधवार को वह दिल्ली गया था। दिल्ली जाते समय शामली रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य टीम ने उसका रैंडम सैंपल लिया था। सैंपल की आरटीपीसीआर जांच के लिए मेरठ मेडिकल भेजा गया था। बृहस्पतिवार को सैंपल की जांच रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित मिला है।

विज्ञापन

युवक से होम क्वारंटीन रहने को कहा गया

सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि संक्रमित युवक में पहले से कोरोना का कोई लक्षण नहीं है। फिलहाल वह दिल्ली में ही है। उसका शामली में अपने घर पर सप्ताह में एक या दो बार आना जाना होता है। युवक को फोन से सूचना देते हुए होम क्वारंटीन रहने को कहा गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमित केस की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए लोगों को लिए सैंपल

बुधवार को कैराना में दो, एक शामली और एक गांव पुरमाफी निवासी व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले थे। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य टीमों ने चारों संक्रमितों के यहां पहुंचकर उनके परिवार के सदस्यों और उनके संपर्क में आए लोगों के कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए हैं। बताया गया है कि शामली में करीब 25 सैंपल लिए गए। ऊन में 35 और कैराना में दोनों स्थानों से 50 के लगभग सैंपल लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed