फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Ankit Baliyan's wife Seema to receive ₹10 lakh; she asks why the other killers haven't been caught yet

शामली: अंकित बालियान की पत्नी सीमा को मिलेंगे 10 लाख, बोलीं- क्यों नहीं पकड़े जा रहे बाकी हत्यारे; कैंडल मार्च

Fri, 09 Oct 2026 08:36 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 09 Oct 2026 08:36 PM IST
सार

अंकित हत्याकांड: हरियाणवी गायक अंकित बालियान की शामली में हत्या कर दी गई थी। दो शूटरों सुमित और मोहित एनकाउंटर में ढेर हो चुके हैं। जबकि दो शूटर सत्यम और आर्यन के अलावा साजिशकर्ता हत्थे नहीं चढ़े हैं। 

विज्ञापन
Shamli: Ankit Baliyan's wife Seema to receive ₹10 lakh; she asks why the other killers haven't been caught yet
कैंडल मार्च निकालकर इंसाफ की मांग करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य कर विभाग ने मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के तहत हरियाणवी गायक अंकित बालियान की पत्नी सीमा को 10 लाख रुपये की बीमा सहायता राशि देने की स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत धनराशि सीधे सीमा के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

 
Trending Videos

Shamli: Ankit Baliyan's wife Seema to receive ₹10 lakh; she asks why the other killers haven't been caught yet
कैंडल मार्च। - फोटो : अमर उजाला
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि गांव बंतीखेड़ा निवासी अंकित बालियान राज्य कर विभाग में पंजीकृत व्यापारी थे। उनका जीएसटी पंजीकरण भी था। 26 अगस्त को उनकी हत्या की गई थी। इसके बाद उनके विधिक वारिस की ओर से मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के तहत दावा प्रस्तुत किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Shamli: Ankit Baliyan's wife Seema to receive ₹10 lakh; she asks why the other killers haven't been caught yet
अंकित बालियान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राज्य कर विभाग के सहारनपुर जोन के अपर आयुक्त की संस्तुति के साथ पुलिस रिपोर्ट, एफआईआर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मृत्यु प्रमाण पत्र और विधिक वारिस से संबंधित दस्तावेज की जांच की गई। जांच में योजना के प्रावधानों के तहत पात्र मिलने पर राज्य कर विभाग ने 10 लाख रुपये की बीमा राशि को स्वीकृत किया है। स्वीकृत धनराशि डीबीटी/आरटीजीएस के माध्यम से अंकित की पत्नी सीमा के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
 
विज्ञापन

Shamli: Ankit Baliyan's wife Seema to receive ₹10 lakh; she asks why the other killers haven't been caught yet
अंकित बालियान की पत्नी सीमा। - फोटो : अमर उजाला
अंकित बालियान को श्रद्धांजलि देकर की इंकार की मांग, ग्रामीणों ने निकाला कैंडल मार्च
अंकित बालियान हत्याकांड में इंसाफ की मांग को लेकर शुक्रवार शाम ग्रामीणों और परिजनों ने कैंडल मार्च निकाला। हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर निकले ग्रामीणों ने अंकित को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को पूर्ण न्याय दिलाने की मांग उठाई। इस दौरान माहौल गमगीन रहा और लोगों ने एकजुट होकर पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का संदेश दिया।
 

शाम करीब साढ़े छह बजे कैंडल मार्च अंकित बालियान के आवास से शुरू हुआ। यहां से मार्च बंतीखेड़ा सचिवालय तक पहुंचा। कैंडल मार्च में शामिल परिजनों और ग्रामीणों ने अंकित को याद करते हुए न्याय की मांग दोहराई। ग्रामीण अतेंद्र चौधरी, गुड्डू चौधरी, योगेंद्र सिंह, अंकुर, राव शाकिर, गुलाब चौधरी ने कहा कि जब तक परिवार को पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता, तब तक इंसाफ की मांग जारी रहेगी।
 

पत्नी सीमा का छलका दर्द, आखिर क्यों नहीं पकड़े जा रहे वांछित आरोपी
इस दौरान अंकित बालियान की पत्नी सीमा का दर्द छलक उठा। सीमा ने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि 26 अगस्त को शूटरों ने उनके पति की हत्या कर दी। आखिर बड़ा नाम बनाना कोई अपराध है क्या? इतनी बड़ी वारदात के बाद भी मुख्य आरोपी क्यों नहीं पकड़े जा रहे हैं। 
उन्होंने अंकित बालियान की कामयाबी के लिए बहुत कुछ किया लेकिन हमारा तो सब कुछ खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी और परिवार की अन्य मांगों को पुलिस प्रशासन पूरी करे, ताकि परिवार को न्याय मिल सके।

ये है मामला
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की 26 अगस्त की शाम शामली में आर्यपुरी नाला पटरी पर अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। पांच दिन बाद पुलिस मुठभेड़ के दौरान 50-50 हजार रुपये के इनामी सुमित और मोहित मारे गए थे। पुलिस ने एक सप्ताह पहले सोनीपत निवासी रोहित उर्फ लाडला को हत्याकांड की साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया था। 
इस हत्याकांड में शूटर सत्यम कादियान व आर्यन संधू और मुख्य साजिशकर्ता गोगी गैंग का राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया वांछित चल रहे हैं। पुलिस ने तीनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। पुलिस तीनों को भगोड़ा घोषित करने के साथ ही उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई कर चुकी है। एसपी एनपी सिंह का कहना है कि वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed