फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   shamli and kandhla will ODF

खुले में शौच से मुक्त होंगे शामली, कांधला ब्लाक

Sat, 09 Jul 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 09 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
shamli and kandhla will ODF
खुले में शौच से मुक्ति अभियान के लिए मीटिंग लेते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
शामली। खुले में शौच मुक्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शामली और कांधला ब्लाक को 15 अगस्त तक ओडीएफ करना होगा। जिलाधिकारी ने अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिया कि इन दोनों ब्लाकों को हर हालत में ओडीएफ कराया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर कलक्ट्रेट सभागार में अभियान की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि शामली ब्लाक के 34 ग्राम पंचायतों में से 23 ग्राम पंचायतें ओडीएफ (ओपेन डेफिकेशन फ्री) हो चुकी हैं। शेष 11 ग्राम पंचायतों को 20 जुलाई तक ओडीएफ कराया जाएगा। वहीं, कांधला ब्लाक के 33 ग्राम पंचायतों में से 10 ग्राम पंचायतें ओडीएफ हो गई है, बाकी 23 ग्राम पंचायतों को 15 अगस्त तक ओडीएफ कराया जाए।
विज्ञापन


बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अभियान की सफलता के लिए सुबह चार बजे से निगरानी कार्यक्रम प्रभावी रूप से कराया जाए। गांवों में जागरूकता कार्य करें, ताकि लोग खुले में शौच से मुक्ति में सहयोग प्रदान कर सकें। इस दौरान जिले के सभी खंड विकास अधिकारी, सहायक पंचायत अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, आंगनबाड़ी कर्मचारी, ग्राम पंचायत सचिव तथा निगरानी समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवार्ड की दौड़ में शामिल जिला

खुले से शौच मुक्ति अभियान में राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड पाने वालों की दौड़ में शामली जिला पहले पायदान पर पहुंचने की तैयारी में है। अभी तक मिर्जापुर जिले का एक ब्लाक पूरी तरह ओडीएफ हो चुका है। दो ब्लाक पूरी तरह ओडीएफ होने वाले जिले को अवार्ड मिलेगा। जिले के शामली और कांधला ब्लाक को पूरी तरह ओडीएफ में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed