अमजद मर्डर केस: बहनोई ने दो लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी हत्या, पूछताछ में उगला पूरा राज
पुलिस ने आरोपी बहनोई सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार अमजद हत्याकांड का खुलासा किया है। आरोपी बहनोई ने दो लाख रुपये की सुपारी देकर अमजद की हत्या कराई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जनपद में कांधला पुलिस ने आरोपी बहनोई सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर फल व्यापारी की हत्या का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार बहनोई ने छह माह पूर्व दो लाख की सुपारी देकर फल व्यापारी अमजद की हत्या कराई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि बहनोई ने अमजद की जमीन हड़पने के लिए हत्या कराई थी।
करीब छह माह पूर्व कस्बे मोहल्ला मिर्दगान निवासी फल व्यापारी 40 वर्षीय अमजद बाइक से घर लौट रहा था। रात्रि करीब आठ बजे कस्बे पर रेलवे रोड स्थित डॉ. रश्मिकांत के निवास के निकट पहुंचने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने अमजद को गोली मारकर हत्या कर दी थी। अमजद के पिता अब्बास ने पड़ोस के दो लोगों को नामजद करते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी के आदेश पर टीम गठित कर मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी थी।
सोमवार को पुलिस ने हत्याकांड में चार लोगों को गिरफ्तार किया। एसएसपी सुकीर्ति माधव ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस ने अमजद की हत्या को अंजाम देने के मामले में बहनोई शाहिद हाफिजी पुत्र वजीरा, आमिर, साजेब पुत्र शकील, आजाद पुत्र इकबाल निवासी मोहल्ला मिर्दगान को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: युवक को गोलियों से भूना: रजबहे के पास फेंकी लाश, खौफनाक मंजर देख सहम गए लोग, देखिए वारदात की तस्वीरें
आरोपी बहनोई से जब इस संबंध में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर हत्या की साजिश रची थी। हत्या को अंजाम देने के लिए अपने साथी आमिर, साजेब, आजाद, फारूक इस साजिश में शामिल किया। आरोपी के अनुसार अमजद की हत्या के लिए उसने आमिर और साजेब को दो लाख रुपये की सुपारी दी थी। जिसमें से 1.30 लाख एडवांस दिए थे। 70 हजार रुपये काम होने के बाद देने का वादा किया था।
यह भी पढ़ें: पत्नी का कत्ल: विवाहिता के नहीं थे मां-बाप और भाई, ससुराल पहुंचा पति, फिर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, खौफनाक है पूरी वारदात
दोनों ने बाइक पर सवार होकर कस्बे के डॉ. रश्मीकांत जैन के आवास के सामने गोली मारी थी। पुलिस ने आमिर, साजेब की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा व खोखा बरामद किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद किया है। एसएसपी शामली के मुताबिक हत्या में फरार फारुख पुत्र इकबाल निवासी मोहल्ला मिर्दगान तलाश में दबिश दी जा रही है।