फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Allegation of encroachment on child crematorium land, body buried in mud, a girl died last night

Shamli: बच्चा श्मशान की भूमि पर कब्जे का आरोप, कीचड़ में दफनाया शव,  बीती रात एक बच्ची की हो गई थी मौत

Wed, 17 Jan 2024 10:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 17 Jan 2024 10:24 PM IST
सार

शामली के जलालाबाद में ग्रामीणों ने श्मशान की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।दरअसल यहां एक बच्ची की मौत के बाद ग्रामीणों को भूमि पर कब्जे के कारण शव को कीचड़ में दफनाना पड़ा।

विज्ञापन
Shamli: Allegation of encroachment on child crematorium land, body buried in mud, a girl died last night
प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शामली में जलालाबाद के हसनपुर लुहारी गांव में बच्ची की मौत के बाद परिजन जब उसे दफनाने के लिए बच्चा श्मशान में गए तो वहां चारों तरफ सिर्फ कीचड़ जमा था। मजबूरी में परिजनों ने गंदगी के बीच ही बच्ची को दफना दिया। लोगों ने शमसान की भूमि पर अवैध रुप से कब्जे का भी आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी निवासी दीपक कुमार दो दिन पहले एक बच्ची के पिता बने थे। बीमारी के कारण बीती रात बच्ची की मृत्यु हो गई। जब परिजन बच्ची को दफनाने के लिए बच्चा श्मशान में पहुंचे तो वहां हर तरफ बस कीचड़ ही जमा था।

विज्ञापन

बताया गया कि गांव में सरकारी रिकॉर्ड में 16 बीघा बच्चा श्मशान की भूमि दर्ज है। आरोप है कि इसमें अधिकांश भूमि पर अवैध रूप से लोगों ने कब्जा कर रखा है। बाकी जमीन पर तालाब स्थित है। जिसमें कीचड़ जमा है। बुधवार को ग्रामीण मौके पर भी गए और अवैध कब्जों को लेकर आक्रोश जताया।

सुमित सैनी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बच्चा श्मशान की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने व मौके पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। इस दौरान पिंकी सैनी, कुलदीप, संदीप सैनी, विक्की सैनी, विनीत कुमार, लोकेश कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

बच्चा श्मशान की भूमि को जिला पंचायत के स्तर से प्रस्ताव में लिया हुआ है। अवैध कब्जा हटवाकर, खोदाई कर मौके पर तारबंदी कराई जाएगी। यह कार्य जल्द पूरा होगा।--नीरज सैनी, सचिव ग्राम पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed