फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Adopt Christianity, you will get house-shop, money whatever you want, know what lesson the villagers t

Shamli: ईसाई धर्म अपना लो, मकान-दुकान, पैसा जो चाहोगे मिलेगा, जानें ग्रामीणों ने क्या सबक सिखाया

Sun, 25 Aug 2024 05:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 25 Aug 2024 05:45 PM IST
सार

ईसाई धर्म अपनाने पर मकान, दुकान का लालच देने के आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Shamli: Adopt Christianity, you will get house-shop, money whatever you want, know what lesson the villagers t
थाने पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मस्तगढ़ गांव में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को ईसाई धर्म का प्रचार करते हुए पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। वह लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए तरह-तरह के प्रलोभन दे रहा था। 
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मस्तगढ़ निवासी अश्वनी त्यागी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सुबह के समय वह गांव में ही नाई की दुकान पर बाल कटवाने गया था। उसी समय रमन नाम का व्यक्ति  दुकान पर आया। उसने आते ही बाइबल निकाली और ईसाई धर्म का प्रचार करने लगा। उसने कहा कि जो भी व्यक्ति ईसाई धर्म अपनाएगा और अपने घर व गांव में ईसाई प्रार्थना कराएगा, उसकी आर्थिक मदद की जाएगी। जरूरत पड़ने पर मकान व प्लाट भी उसके नाम किए जाएंगे। इतना ही नहीं अन्य लोगों को धर्म से जोड़ने पर उन्हें कमीशन भी दिया जायेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा भी उसने ग्रामीणों को ईसाई धर्म अपनाने पर कई तरह के प्रलोभन दिए। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। ग्रामीण अश्वनी त्यागी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि  तहरीर आ गई जांच के बाद करवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed