फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: 25 bigha wheat crop burnt to ashes due to breaking of electric wire in the field

Shamli: खेत में बिजली का तार टूटकर गिरा, 25 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख

Sun, 21 Apr 2024 04:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 21 Apr 2024 04:22 PM IST
सार

शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव अलीनगर में झिंझाना निवासी किसान एवं व्यापारी अर्पित संगल का लगभग 25 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
Shamli: 25 bigha wheat crop burnt to ashes due to breaking of electric wire in the field
गेंहू की फसल जली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव अलीनगर में झिंझाना निवासी किसान एवं व्यापारी अर्पित संगल का लगभग 25 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण ग्यारह हजारी विद्युत लाइन का तार टूटना बताया गया है। जिससे गेहूं की पकी फसल ने आग पकड़ ली।

विज्ञापन


ग्रामीणों एवं किसानों ने तीन ट्रैक्टर के सहयोग से आग पर काबू पाया। सूचना पर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की सूझबूझ से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल को बचा लिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ या मुंबई: भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने बताया, चुनाव के बाद कहां रहेगा उनका ठिकाना

विज्ञापन
विज्ञापन

Shamli: 25 bigha wheat crop burnt to ashes due to breaking of electric wire in the field
गेंहू की फसल जली - फोटो : गेंहू की फसल जली
रविवार को क्षेत्र के गांव अलीनगर में स्थित झिंझाना निवासी किसान एवं व्यापारी अर्पित संगल के खेत में गेहूं की पकी फसल में अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास के किसानों एवं ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। जिसे जो मिला वो आग बुझाने के लिए खेतों की ओर दौड़ पड़ा।

तीन किसानों ने अपने तीन ट्रैक्टर भी आग पर काबू पाने के लिए खेत में दौड़ा दिए। इसी बीच किसानों ने पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को भी घटना की सूचना दी। किसानों एवं ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद लगभग पौने घंटे में आग पर काबू पाया। जिसमें किसान के ठेकेदार जयबीर ने बताया कि खेत के ऊपर से होते हुए ग्यारह हजारी विद्युत लाइन गुजर रही है।
 

Shamli: 25 bigha wheat crop burnt to ashes due to breaking of electric wire in the field
गेंहू की फसल जली - फोटो : अमर उजाला

अचानक तार टूटकर नीचे गिर गया, जिसकी चिंगारी से खेत में आग लग गयी। जिससे पच्चीस बीघा गेहूं की तैयार खड़ी फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह टीम के साथ मौजूद रहे।

ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाने के बाद ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाकर वापिस लौट गई। ग्रामीणों एवं किसानों में विद्युत विभाग के प्रति भारी रोष व्याप्त है। किसान ने खेत में जली फसल के मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed