फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shalu honored for being named in the Guinness Book of World Records

Shamli News: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने पर शालू को किया सम्मानित

Sun, 06 Aug 2023 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Shalu honored for being named in the Guinness Book of World Records
- साक्षी वेलफेयर की अध्यक्ष 2500 अज्ञात शवों का कर चुकी हैं अभी तक अंतिम संस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। नगर के नया बाजार स्थित निर्मल वालिया मार्ग पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वहां पर 2500 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने वाली क्रांतिकारी शालू सैनी को विश्व हिंदू महासंघ द्वारा सम्मानित किया गया।
रविवार को विश्व हिंदू महासंघ एवं मातृ शक्ति विहिम द्वारा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने वाली मुज्जफरनगर निवासी क्रांतिकारी शालू सैनी के सम्मान में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में साक्षी वेलफेयर की अध्यक्षा क्रांतिकारी शालू सैनी को विहिम पदाधिकारियों ने रक्षा व सुरक्षा चिन्ह के रूप में ढाल और कृपाण देकर सम्मानित किया। क्रांतिकारी शालू सैनी ने बताया कि अभी तक लगभग 2500 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार कर चुकी हैं। मंडल प्रभारी पंकज वालिया ने कहा कि शालू सैनी एक महिला होने के बावजूद जो अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार करती है उसके लिए वो प्रशंसा की पात्र हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा जिस धर्म व समाज में मान्यता के अनुसार किसी महिला का श्मशान घाट में जाना वर्जित माना जाता है उस परिस्थिति में शालू सैनी जो कार्य कर रही हैं वो बहुत बड़ा हिम्मत और हौंसले का कार्य है। इस मौके पर मनोज सैनी , राजू सैनी, डॉक्टर सत्यपाल बागला, मातृशक्ति जिलाध्यक्षा सीमा गर्ग, महिमा वालिया, सरोज गोयल, सीमा शर्मा, रेखा सिंह, मानसी, सुनील सैनी, ज्योति अरोरा, रवि सिंह, डिंपल उपाध्याय, आर्यन वालिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed