Shamli: जवान बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम, इस हालत में मिली थी शाहरुख की लाश
Shamli News : कैराना में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। शाहरुख की लाश इस हालत में पड़ी मिली थी।
विस्तार
शामली जनपद के कैराना में अलीपुर रोड पर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। पास ही मृतक की बाइक खड़ी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगर के मोहल्ला बेगमपुरा निवासी शाहरुख (27) मंगलवार रात करीब आठ बजे बाइक द्वारा गांव अलीपुर में अपनी ससुराल में जा रहा था। इसी दौरान नगर से कुछ ही दूरी पर अलीपुर रोड पर उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव सड़क किनारे पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं, सूचना पाकर पुलिस भी अस्पताल में पहुंची और परिजनों से जानकारी हासिल की। अस्पताल में मोहल्ले के लोगों की भी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक शामली में एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। उसके दो मासूम बच्चे बताए गए हैं। मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें: Mission 2024: अखिलेश ने कैराना सीट पर चला ये दांव, इकरा को टिकट मिलने पर बदले समीकरण, होगा कांटे का मुकाबला
कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कसाना का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का पता चलेगा। मृतक के पिता मेहरबान की भी गत 29 जनवरी को सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें: किसानों की महापंचायत: राकेश टिकैत बोले- सरकार ने दिल्ली जाने से रोका, हम 2024 में आने से रोकेंगे