{"_id":"59233add4f1c1b6601535b18","slug":"shahar-se-hatega-tikraman","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से जल्द हटेगा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से जल्द हटेगा अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। सीनियर सिटिजन्स वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल डॉ. हरपाल सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं विधायक केपी मलिक से मिला और नगर की समस्याओं से संबंधित आठ सूत्रीय मांग पत्र उन्हें सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल को नगर में लगने वाले जाम से जन साधारण को मुक्ति दिलाने के लिए विधायक केपी मलिक ने बताया कि शीघ्र ही पुलिस की मदद लेकर नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। दिन के समय प्रात: 9 से शाम 5 बजे तक नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंद लगवाया जाए।
नगर के नालों एवं नालियों की सफाई के लिए सफाई अभियान शुरू करा दिया गया है। उन्होंने जन साधारण से अनुरोध किया कि यदि उनके क्षेत्र में सफाई कर्मियों पूर्ण रूप से सफाई नहीं करते तो इसकी सूचना तुरंत कार्यालय को दे। फॉगिंग कराई जा रही है, इसमें और तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
अत्यंत क्षतिग्रस्त मार्ग मीरापुर राजवाहे की पटरी निर्माण के संबंध में बताया कि इसका निर्माण कार्य मंडी समिति के सुपुर्द किया जा चुका है। शीघ्र ही टेंडर होने वाले हैं। बावली चुंगी स्थित रोडवेज की भूमि से शीघ्र ही रोडवेज बसों के संचालन का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. ओमवीर सिंह, प्रीतम सिंह वर्मा, मांगेलाल जैन, शिव नारयण शर्मा आदि शामिल रहे।