फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   shahar ki sadkon par police

शहर की सड़कों पर पुलिस ही पुलिस

Sat, 22 Oct 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Oct 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
shahar ki sadkon par police
चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
शामली सिटी में शुक्रवार को पुलिसगिरी दिखाई दी। महकमे के अधिकारियों ने जनपद में सघन चैकिंग चलाई, बैंकों की चैकिंग की, अतिक्रमण के संबंध में बैठक ली और दीपावली के मद्देनजर पटाखा व्यापारियों की बैठक ली। पुलिस की अचानक आई सक्रियता में तेजी का निष्कर्ष चाहे जो निकले, लेकिन यह तो तय है कि कानून का खौफ इससे बुलंद होगा।  
विज्ञापन


शुक्रवार को शामली पुलिस ने शहर में सघन चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान देर शाम और रात तक खुद एएसपी अनिल कुमार झा, सीओ सिटी निशांक शर्मा, कोतवाली प्रभारी, एसओ आदर्श मंडी सहित अन्य अधिकारियों ने अलग-अलग जगह चैकिंग अभियान चलाया। इससे वाहन चालकों में हड़कंप दिखा।  
विज्ञापन


कप्तान के आदेेश पर शामली पुलिस अब अतिक्रमण पर चाबुक चलाएगी। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को सीओ सिटी आफिस पर ठेली लगाने वालों की मीटिंग ली गई। जिसके चलते पुलिस को उनको निर्देेेश दिया कि ठेली सड़क पर न लगाए। इससे यातायात अवरुद्घ होता है। पुलिस ने ठेली लगाने वालों को जाम का कारण बनने पर कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बैंकों की सुरक्षा के मद्देनजर शामली में पांच बैंक चैक किए। बैंक ऑफ बडौदा में अलार्म नहीं मिला, पीएनबी में गार्ड नहीं मिला, इसके अलावा  आईसीआईसीआई तथा एचडीएफसी बैंक समय से बंद नहीं होने की समस्या मिली। इसके अलावा ओरियंटल बैंक की चैकिंग की। सीओ से सभी को आवश्यक दिशा-निर्देेश् दिए। 


दीपावली से पूर्व पटाखा व्यापारियों की बैठक सीओ सिटी निशांक शर्मा ने ली। उन्होंने इस संबंध में पटाखा व्यापारियों को कहा कि चौबीस तारीख से फार्म मिलेंगे। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन 28,29 को होगा। उन्होंने कहा कि पटाखे की दुकान का लाईसेंस तब मिलेगा, जब आग बुझाने के प्रकरण हो। इसके अलावा 30 की शाम छह बजे मार्केट को बंद कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed