फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shagun gets first place in 200 meter race

200 मीटर रेस में शगुन ने पाया पहला स्थान

Wed, 27 Nov 2019 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Shagun gets first place in 200 meter race
200 मीटर रेस में शगुन ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन

जलालाबाद (शामली)। सेंट स्टीफन इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस इंस्पेक्टर अजयवीर सिंह ने मशाल प्रज्वलित कर किया। खेल प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीतों की प्रस्तुति देकर अभिभावकों की तालियां बटोरी।

200 मीटर बालिका रेस में शगुन राणा प्रथम, सोनम रानी द्वितीय, मानसी तृतीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग के छात्रों की 800 मीटर दौड़ में अर्जुन राणा प्रथम, हर्षित द्वितीय स्थान पर, जंपिंग रेस में जूनियर वर्ग में अवनी प्रथम, श्रेया द्वितीय स्थान पर, फोगरेस में अविका प्रथम, अंजना द्वितीय स्थान पर रहीं। लंबीकूद में जूनियर ग्रुप में जावेद प्रथम, अक्षय द्वितीय स्थान पर रहे। सीनियर ग्रुप में सचिन प्रथम, मोंटी द्वितीय स्थान पर रहे। कबड्डी में न्यूटन हाउस ने भावा हाउस को हराया। खेल प्रतियोगिता में खेल शिक्षक सुमित कुमार व पीटीआई अंजू पुंडीर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन विपिन कुमार ने किया। मनोज धीमान, रोहित सैनी, सचिन शर्मा, जैनब खान, शमा परवीन, डिम्पल शर्मा, काजल पुंडीर, पूजा शर्मा व प्रबंधक सुरेश चंद्र शर्मा ने बच्चों को आशीर्वाद देते हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed