फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shadowy fog at night, sunshine during the day

Shamli News: रात में छाया कोहरा, दिन में निकली धूप

Sun, 05 Jan 2025 11:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 05 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Shadowy fog at night, sunshine during the day
शामली में धीमान पुरा मार्ग पर सर्दी अलाव सेकते मजदूर । संवाद
शामली। जिले में रविवार को मौसम में बदलाव आया है। रात से लेकर सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरा व शीतलहर के कारण मौसम में ठिठुरन बनी रही और लोेगों की कंपकंपी छूटी रही। दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
विज्ञापन

जिले में शनिवार रात को घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के कारण सड़कों पर वाहनों की गति धीमी रही। सुबह भी जिले में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के साथ शीतलहर चलने से मौसम ठंडा बना रहा।
विज्ञापन

तेज ठंडी हवा चलने से लोगों की कंपकंपी छूटी रही। रविवार सुबह 11 बजे धूप निकली तो लोगों को ठंड से राहत मिली। बारिश होने के दस दिन बाद पहली बार अच्छी धूप निकलने से लोग घरों से बाहर निकलकर धूप में बैठे। शहर के गांधी पार्क और अटल पार्क में बच्चे खेलते हुए मस्ती करते नजर आए। पार्क में छात्र धूप में बैठकर पढ़ाई करते हुए मिले। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 17 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर सात डिग्री सेल्सियस रहा। कुल मिलाकर रविवार का दिन लोगों के लिए ठंड से राहत भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के ग्रामीण कृषि सेवा के नोडल अधिकारी प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि सोमवार को कुछ स्थानों मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, शामली गाजियाबाद आदि जिलों में वर्षा के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed