फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shadow of mourning due to demise of Acharya Vidyasagar Maharaj

Shamli News: जैन संत आचार्य विद्यासागर महाराज के ब्रह्मलीन होने से छाया शोक

Mon, 19 Feb 2024 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 19 Feb 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Shadow of mourning due to demise of Acharya Vidyasagar Maharaj
शामली जैन धर्मशाला में  आर्चाय विद्यासागर जी महाराज की श्रद्धांजली सभा में मौजूद जैन मुनि
शामली/जलालाबाद। जैन संत आचार्य प्रवर विद्या सागर महाराज के ब्रहमलीन होने पर जैन समाज में शोक की लहर दौड गई। जनपद में कई स्थानों पर श्रद्वांजलि सभा का आयोजन किया गया। लोगों ने मुनिश्री के निधन पर अपने विचार प्रकट कर दुख जताया।
विज्ञापन

शामली में आचार्य श्री भारत भूषण महाराज के सानिध्य में जैन धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। आचार्य भारत भूषण महाराज और अन्य ने उनके बारे में बताए हुए दुख प्रकट किया। इस दौरान आलोक जैन, मोहित जैन, पंकज जैन, प्रवेंद्र जैन, श्रीपाल जैन, सुभाष चंद्र जैन, प्रवीण जैन, प्रदीप जैन, रवि जैन, दिनेश जैन, प्रवीण जैन, एसके जैन, मनोज जैन, रमेश जैन, सुनील रहे। जलालाबाद में दोपहर तीन बजे भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मंदिर में अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि 13 फरवरी को आचार्य श्री ने अंतिम दर्शन अपने भक्तो को दिए थे। क्षेत्र समिति के लोगों और बाहर से आए श्रावकों ने आचार्य श्री को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मंदिर में राकेश जैन अध्यक्ष, तरुण कुमार जैन उपाध्यक्ष, सुशील कुमार जैन मंत्री, सतेंद्र जैन , उमेश जैन, नरेंद्र कुमार जैन, सुभाष जैन, प्रदीप जैन, भूपेन्द्र जैन, मुकेश जैन, श्रावकगण शलभ जैन, साधना जैन, शुभम जैन, रिया जैन, सुधांशु जैन, वेदित जैन, राकेश जैन, दिव्या जैन रहे।
विज्ञापन

जैन आचार्य के दर्शन करने का कई बार मिला मौका
शामली। शहर के कांबोज कालोनी निवासी मोहित जैन कहते है कि आचार्य श्री के दर्शन करने का कई बार अवसर प्राप्त हुआ उनकी अद्भुत छवि थी उनको देखते ही उनके दर्शन करते ही शरीर के अंदर नई ऊर्जा बन जाती थी।

शामली जैन धर्मशाला  में  आर्चाय  विद्यासागर जी महाराज की श्रद्धांजली सभा में मौजूद जैन मुनि

शामली जैन धर्मशाला में  आर्चाय विद्यासागर जी महाराज की श्रद्धांजली सभा में मौजूद जैन मुनि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed