फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Several Maulanas on police radar in connection with religious conversions.

Shamli News: धर्मांतरण में पुलिस के रडार पर आए कई मौलाना

Tue, 09 Jun 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 09 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Several Maulanas on police radar in connection with religious conversions.
शामली। शहर के प्रसिद्ध दवा कारोबारी देवराज मलिक के इकलौते पुत्र आयुष का धर्मांतरण कराने के प्रकरण में शामली के साथ गाजियाबाद व दिल्ली के कई मौलाना पुलिस के रडार पर है। पुलिस व खुफिया विभाग की टीमें युवक का पाकिस्तान व फिलिस्तीन कनेक्शन की भी जांच कर रही है। इस प्रकरण में पुलिस युवती व उसके पिता को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि तीन मौलाना समेत नौ आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एसपी के अनुसार पुलिस की जांच में सामने आया कि आयुष पाकिस्तान के डॉ. इसरार की यू ट्यूब चैनल पर स्पीच सुनकर फाॅलो करता था। पुलिस की पूछताछ में आयुष ने फिलिस्तीन का भी जिक्र किया है। पुलिस आयुष का पाकिस्तान व फिलिस्तीन कनेक्शन तलाश रही है। आयुष के सोशल मीडिया अकाउंट खंगालने के साथ फंडिंग होने और उसके संपर्क वाले लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस को धर्मांतरण कराने में बड़ा रैकेट होने का अंदेशा है, जिसकी गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इस मामले में एसपी एनपी सिंह ने एसआईटी समेत पुलिस की कई टीमें गठित की है, जो आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। साथ ही एलआईयू व खुफिया टीमों को जांच में लगाया गया है। एसपी एनपी सिंह का कहना है कि जल्द ही इस रैकेट में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed