फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Several cattle infected with Lumpy disease in the Chausana area.

Shamli News: चौसाना क्षेत्र में लंपी से कई गोवंश संक्रमित

Sun, 02 Aug 2026 01:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 02 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Several cattle infected with Lumpy disease in the Chausana area.
चौसाना। चौसाना और आसपास के गांवों में लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) ने दस्तक दे दी है। क्षेत्र में कई गायों में बीमारी के लक्षण मिलने से पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। संक्रमित पशुओं में तेज बुखार, शरीर पर गांठें, आंखों और नाक से पानी आना तथा चारा छोड़ने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। उधर जलालाबाद के गांव दखौड़ी में लंपी की सूचना मिलने पर शनिवार को पशुपालन विभाग की टीम पहुंची। टीम ने प्रभावित पशुओं का उपचार किया और एक दर्जन से अधिक गायों का टीकाकरण किया।
विज्ञापन

चौसाना निवासी सुधीर शर्मा ने बताया कि उनकी दो गायें लंपी बीमारी से संक्रमित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में स्थायी पशु चिकित्सक और पशु चिकित्सालय की सुविधा नहीं होने से बीमार पशुओं का समय पर उपचार नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

पशुपालकों ने प्रशासन और पशुपालन विभाग से प्रभावित गांवों में विशेष चिकित्सा शिविर लगाने, पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध कराने तथा नियमित रूप से पशु चिकित्सकों की टीम भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

n आज से शुरू होगा टीकाकरण अभियान : ऊन के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. इमरान अंसारी ने बताया कि रविवार से प्रभावित क्षेत्रों में विशेष टीकाकरण अभियान शुरू कराया जाएगा। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि पशुओं में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल पशुपालन विभाग को सूचना दें, ताकि समय पर उपचार और टीकाकरण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed