{"_id":"5ef399c48ebc3e433922c70a","slug":"seven-people-including-corpse-found-corona-positive-shamli-news-mrt4880300161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही समेत सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही समेत सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
शामली। जनपद में कोरोना पॉजिटिव के सात नए केस मिले हैं। नए केस में जनपद में तैनात एक सिपाही शामिल है, जबकि एक महिला पूर्व में कोरोना पॉजिटिव के क्लोज कांटेक्ट वाली है। जनपद में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर अब 54 हो गई है।
बुधवार शाम मेरठ मेडिकल से प्राप्त सैंपलों की रिपोर्ट में जनपद में कोरोना पॉजिटिव के सात नए केस आए हैं। इनमें यूपी पुलिस का सिपाही भी कोरोना पॉजिटिव मिला है और जनपद में तैनात है। 22 जून को इसके सैंपल की जांच ट्रू-नेट मशीन से हुई थी, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद मेरठ मेडिकल सैंपल जांच को भेजा गया था। 19 जून को कोरोना पॉजिटिव मिले युवक के क्लोज कांटेक्ट वाली महिला के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाला शहर के एक मोहल्ले के युवक का रैंडम सैंपल लिया गया था, उसकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। एक अन्य मोहल्ला निवासी व्यक्ति के रैंडम सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा अलग-अलग मोहल्ले में रहने वाले दो युवकों के रैंडम सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। थानाभवन थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के सैंपल की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बुधवार को प्राप्त सैंपलों की रिपोर्ट में जनपद में कोरोना पॉजिटिव के सात नए केस मिले हैं। जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 54 हो गई है। सभी कोरोना पॉजिटिव को कोविड अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है।