फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Seven patients were examined on the first day in the district hospital

जिला अस्पताल में पहले दिन सात मरीजों की हुई जांच

Mon, 16 Aug 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Seven patients were examined on the first day in the district hospital
जिला अस्पताल में पहले दिन सात मरीजों की हुई जांच
विज्ञापन

शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय में ओपीडी सेवा शुरू हो गई है। पहले दिन सात मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने शुभारंभ किया। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने अस्पताल में शुरू हुई ओपीडी सेवा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पूर्वी यमुना नहर पर गांव मुंडेट के निकट जिला संयुक्त चिकित्सालय में लंबे इंतजार के बाद ओपीडी सेवा सोमवार से शुरू हो गई है। जिला अस्पताल के भवन में कोविड अस्पताल चलने के कारण फिलहाल बर्न यूनिट में ओपीडी चालू की गई है। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने ओपीडी चालू होने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कि पहले दिन डॉ. बिजेंद्र कुमार एमडी व डॉ. विकास कुमार एमबीबीएस ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया। ओपीडी में आए पहले मरीज गांव म्यान कस्बा बेगराज सिंह की जांच की गई। उन्हें शुगर की समस्या थी। पहले दिन दोपहर दो बजे तक सात मरीजों की जांच की गई। इस दौरान डॉ. तुषार, डॉ. मोनू, फार्मासिस्ट संजीव शर्मा, मनोज वर्मा, नवनीत शर्मा, सुनील सैनी, पूरण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जल्द शुरू होगी इमरजेंसी व जांच सुविधा
शामली। सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कि शासन से डॉ. बिजेंद्र व डॉ. विकास कुमार के अलावा रेडियोलोजिस्ट डॉ. आशीष अग्रवाल, डॉ. विरेंद्र कुमार, डॉ. अलताफ, डॉ. इंतजार, एलटी शिवांगी की जिला अस्पताल में नियुक्ति हो चुकी है। फिलहाल ये चिकित्सक जिले में सीएचसी व पीएचसी पर कार्यरत हैं। सीएमओ से मिलकर चिकित्सकों को जिला अस्पताल में तैनात कराने की मांग करेंगे। इसके बाद एक्स-रे, डायलिसिस, ईसीजी आदि की निशुल्क जांच और इमरजेंसी की सुविधा जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed