{"_id":"5f0b55688ebc3e63c76c6208","slug":"seven-new-cases-found-including-woman-of-corona-positive-shamli-news-mrt4909243131","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में कोरोना पॉजिटिव के महिला समेत सात नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में कोरोना पॉजिटिव के महिला समेत सात नए केस मिले
विज्ञापन
शामली में ज्वाहरगंज स्थित हॉटस्पॉट सेन्टर
- फोटो : SHAMLI
कोरोना पॉजिटिव के महिला समेत सात नए केस मिले
शामली/कैराना। जनपद में कोरोना पॉजिटिव महिला समेत सात नए केस मिले हैं। इनमें शामली में तीन केस मिले हैं जबकि थानाभवन, कैराना, झिंझाना और फुगाना में एक-एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। अब जनपद में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 30 हो गई है।
रविवार को मेरठ मेडिकल से आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में जनपद के सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें तीन केस शामली शहर में अलग-अलग मोहल्ले में मिले हैं। इनमें एक मोहल्ले में किराये पर रहने वाला युवक है जो कपड़े की दुकान पर सेल्समैन का कार्य करता है। उसका रेंडम सैंपल लिया गया था। सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है।
दूसरे मोहल्ले का रहने वाला व्यक्ति बिजनौर से अपने घर आया था। बुखार की शिकायत होने पर सैंपल लिया गया था। सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। एक अन्य मोहल्ला निवासी व्यक्ति के सैंपल की जांच रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी। सर्वे के दौरान इस व्यक्ति को जुकाम, खांसी की शिकायत मिलने पर उसका सैंपल लिया गया था।
विज्ञापन
थानाभवन में एक व्यापारी के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह व्यापारी कारोबार के सिलसिले में बाहर आता जाता रहता है। फुगाना में एक महिला के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। बताया गया है कि महिला के परिवार के एक सदस्य की मेरठ में जांच के दौरान सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद महिला का सैंपल लिया गया था। इसके अलावा कस्बा कैराना में एक मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति अपने घर में फिसल कर गिर गया था। चोट लगने के कारण परिजनों ने शुक्रवार को उपचार के लिए मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था, वहां पर उनका सैंपल लिया गया था। रविवार को मेरठ से स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली कि उस व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि रविवार को मेरठ से प्राप्त सैंपलों की रिपोर्ट में जनपद के सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 30 हो गई है।

शामली ज्वाहरगंज स्थित हॉटस्पोट सैन्टर पर तैनात पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI