फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Seven houses being built on the child cremation ground demolished

शामली: बच्चा श्मशान की भूमि पर बन रहे सात मकान ढहाए

Tue, 14 Feb 2023 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Seven houses being built on the child cremation ground demolished
- कानूनगो के नेतृत्व में पहुंची टीम ने हटवाए अवैध कब्जे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। राजस्व विभाग की टीम ने हसनपुर लुहारी गांव पहुंचकर अवैध रूप से बनाए जा रहे सात मकानों पर रोक लगा दी। साथ ही लोगों को चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर में मलबा नहीं उठाते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हसनपुर लुहारी गांव में बच्चा शमशान की भूमि पर पिछले काफी समय से कई लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर मकान बनाए हुए हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन व मुख्यमंत्री को शिकायत भी भेजी जा चुकी है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हाल ही में सात अलग-अलग लोग बच्चा शमशान की भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बना रहे थे। इस संबंध में गांव के लोगों ने जिला प्रशासन को शिकायत करते हुए उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

जिसके बाद मंगलवार को कानूनगो सुनील दत्त शर्मा राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पैमाइश कर अवैध कब्जे को मौके से हटवाया। इस दौरान कानूनगो ने संबंधित लोगों को चेतावनी दी गई कि यदि वह अगले दो दिन के भीतर सारा मलबा मौके से हटा दें। यदि ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कानूनगो सुनील दत्त शर्मा ने बताया कि अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे को हटवा दिया गया है। साथ ही लोगों को भविष्य के लिए चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed