फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Seven crore rupees approved for the construction of urban area roads

शहरी क्षेत्र की सड़कों के निर्माण के लिए सात करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत

Sat, 25 Jun 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Seven crore rupees approved for the construction of urban area roads
विकास की बात का लोगा
विज्ञापन

एनएचएआई जारी करेगा बजट की धनराशि, पीडब्ल्यूडी कराएगा निर्माण
पालिका चेयरपर्सन व सभासदों ने डीएम से की थी सड़कों का निर्माण कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। हाईवे पर बाईपास से अंदर आने वाली शहरी क्षेत्र की तीन सड़कों में बने गड्ढों से लोगों को जल्द मुक्ति मिलने की उम्मीद जगी है। एनएचएआई ने इन सड़कों के निर्माण के लिए करीब सात करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। सड़कों पर एक लेयर डालने के लिए एनएचएआई जल्द ही बजट की यह धनराशि पीडब्ल्यूडी को उपलब्ध कराएगा। इसके बाद पीडब्ल्यूडी का निर्माण कार्य शुरू करेगा।
जिले में मेरठ-करनाल हाईवे, पानीपत खटीमा हाईवे और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को जोड़ने वाले बाईपास का निर्माण चल रहा है। बाईपास के निर्माण के दौरान शहर को जोड़ने वाली सड़कों में गड्ढ़े हैं। एनएचएआई गड्ढ़ा भरवाता है, लेकिन कुछ दिन बाद ही बजरी उखड़ने से फिर गड्ढ़े बन जाते हैं। इस मामले में कुछ दिन पूर्व नगरपालिका की चेयरपर्सन अंजना बंसल व सभासदों ने डीएम जसजीत कौर को पत्र देकर शहरी क्षेत्र की सड़कों का निर्माण कराने की मांग उठाई थी। यह भी कहा था कि यदि एनएचएआई सड़कों का निर्माण नहीं कराता है तो नगरपालिका को अनुमति दी जाए।
विज्ञापन

पालिका चेयरपर्सन के पति पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने बताया कि इस मामले में शहरी क्षेत्र की तीनों हाईवे पर बाईपास तक करीब आठ किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण के लिए दो कोट का करीब 13 करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी विभाग से तैयार कराकर एनएचएआई को पूर्व में भेजा गया था। इस बारे में वह कई बार डीएम से मिले और एनएचएआई अधिकारियों से वार्ता की। पूर्व विधायक बंसल ने बताया कि शुक्रवार को एनएचएआई के अधिकारी एसके मिश्रा ने उन्हें फोन पर जानकारी दी कि सड़कों के निर्माण कार्य एक कोट (लेयर) डालने का करीब सात करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। बजट की धनराशि पीडब्ल्यूडी के खाते में एक-दो दिन में ट्रांसफर हो जाएगी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी इन सड़कों का निर्माण शुरू करेगा। उन्होंने बताया कि सड़कों का निर्माण होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
सड़कों के गड्ढों को लेकर शहरवासियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इस मुद्दे को अमर उजाला ने भी जोरशोर से उठाया था। जिसके बाद यह मुद्दा जिला योजना की बैठक में भी गूंजा। डीएम ने तब एनएचएआई के अधिकारियों को सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed