{"_id":"64e90181445c448ab70aff2a","slug":"seven-ambulances-of-102-have-traveled-double-the-distance-shamli-news-c-26-1-sal1002-7900-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मानक से दुगना सफर तय कर चुकी 102 की सात एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मानक से दुगना सफर तय कर चुकी 102 की सात एंबुलेंस
विज्ञापन
- जिले में 102 की चल रही कुल 15 एंबुलेंस
- कई माह पहले निर्धारित मानक ढ़ाई लाख किलोमीटर को पार कर चुकी सात एंबुलेंस, नहीं मिली नई एंबुलेंस
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में चल रही 102 एंबुलेंस की 15 में से सात गाड़ी अपनी उम्र को पार कर चुकी है। ये एंबुलेंस निर्धारित मानक ढ़ाई लाख किलोमीटर को पार कर दुगना सफर तय कर चुकी हैं यानि ये एंबुलेंस पांच से छह लाख किलोमीटर चल चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पुरानी हो चुकी गाड़ियों को बदलने की मांग शासन से कई बार की जा चुकी है, लेकिन अभी तक जिले को नई गाड़ियां उपलब्ध नहीं हो सकी है।
शासन की तरफ से स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिले में 102 की 15 और 108 की 11 एंबुलेंस चलाई जा रही है। इन एंबुलेंस में मरीजों के लिए निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। 108 एंबुलेंस इमरजेंसी सेवा के लिए है, जबकि 102 एंबुलेंस सेवा में तीन से नौ माह तक गर्भवती महिलाओं की जांच, प्रसव, प्रसव के बाद एक माह तक महिला को घर से अस्पताल लाना व फिर घर छोड़ना, दो साल तक के बच्चों को उपचार व टीकाकरण कराने के लिए घर से अस्पताल और अस्पताल से घर छोड़ने की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
जिले में 102 एंबुलेंस की हालत की बात करें तो यहां पर कुल 15 एंबुलेंस में सात एंबुलेंस कई महीने पहले अपनी उम्र पूरी कर चुकी है। ये एंबुलेंस का मानक ढ़ाई लाख किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद मानक को पार कर चुकी हैं। ये एंबुलेंस पांच से छह लाख किलोमीटर यानि मानक से भी दुगने किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है। एंबुलेंस पुरानी होने के कारण बार-बार तकनीकी खराबी आने से स्वास्थ्य सेवा प्रभावित होती है। एंबुलेंस सेवा के सहायक जिला प्रभारी अमित बालियान का कहना है कि 102 की 15 एंबुलेंस जिले में चल रही हैं, जिनमें सात एंबुलेंस निर्धारित मानक से ज्यादा किलोमीटर चल चुकी है। इसके बारे में शासन को पत्राचार किया जा चुका है। जल्द ही इनके स्थान पर नई एंबुलेंस मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मेरठ वर्कशॉप में होती है एंबुलेंस की मरम्मत
एंबुलेंस सेवा के सहायक जिला प्रभारी अमित बालियान ने बताया 102 या 108 एंबुलेंस में जब भी कोई समस्या या तकनीकी खराबी आती है तो उसे मरम्मत के लिए मेरठ वर्कशॉप भेजा जाता है। जब तक एंबुलेंस ठीक होकर आती है, तो आसपास के जिले में चलने वाली रिजर्व एंबुलेंस को मंगाया जाता है, ताकि एंबुलेंस सेवा प्रभावित न हो सके।