{"_id":"5e122d548ebc3e87b75cb05d","slug":"settled-the-couple-after-ending-the-dispute-shamli-news-mrt4622966185","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार परामर्श केंद्र में एक दंपती का समझौता कराया--------","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार परामर्श केंद्र में एक दंपती का समझौता कराया--------
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। नगर पालिका परिषद में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में नवदंपति में चल रहे विवाद को समाप्त कर समझौता करा दिया गया।
रविवार को नगर पालिका परिसर में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र की बैठक आयोजित की गई। परामर्श केंद्र में कैराना, कांधला एवं झिंझाना थाने से संबधित कुल आठ मामले आए। जिनमें से पांच मामलों में सुनवाई की गई। इस दौरान एक दंपति के विवाद को समाप्त कराकर उनमें समझौता करा दिया गया। एक मामला प्रापर्टी विवाद का होने के कारण वाद की फाइल बंद कर दी गई। एक मामला में लड़का पक्ष तारीख पर नहीं आने के कारण उसे नोटिस भेजा गया है। दो मामलों में अगली तारीख लगा दी गई। इस अवसर पर कांउसलर डाक्टर नसरीन खान, एसआई राजेश कुमार, कांस्टेबल अर्जुन सिंह, सुशीला एवं गुड़िया मौजूद रहे।