फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Setting the Stage for Mission 2027: BJP Faces Infighting Over Three Seats; High Command Gauges the Ground Reality

मिशन-2027 की बिसात : तीन सीटों पर भाजपा में घमासान, जमीन टटोल रहा आलाकमान

Sat, 10 Oct 2026 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 10 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Setting the Stage for Mission 2027: BJP Faces Infighting Over Three Seats; High Command Gauges the Ground Reality
शामली। मिशन-2027 के बीच जिले की शामली, कैराना और थानाभवन सीटों पर प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा में सियासी गर्माहट बढ़ गई है। संगठन बूथ स्तर तक स्थिति का आकलन करने के साथ उम्मीदवारों की जमीनी पकड़, जन-सक्रियता और जातीय समीकरणों का गुप्त फीडबैक जुटाने में लग गया है। भाजपा हाईकमान तीनों सीटों पर सबसे अधिक मजबूत स्थिति वाले दावेदारों पर ही दाव लगाएगी। चुनावी रेस में पुराने दिग्गजों के साथ नए भी ताल ठोक रहे हैं। 2022 में भाजपा के हाथ से तीनों सीटें फिसल गई थीं (शामली-थानाभवन रालोद व कैराना में सपा जीती थी)। इस हार की भरपाई के लिए पार्टी फूंक-फूंककर कदम रख रही है।
विज्ञापन


मेरठ और सहारनपुर बैठकों के बाद बढ़ी हलचल
21 सितंबर को मेरठ में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की बैठक के बाद 22 सितंबर को सहारनपुर में भी नितिन नवीन ने समीक्षा की। इसमें बूथ, शक्ति केंद्र व जिला स्तर के रिपोर्ट कार्ड खंगाले गए। अब बूथ समितियों के सत्यापन और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा है।
विज्ञापन


कैडर तालमेल व जमीनी पकड़ ही बनेगी कसौटी
सिर्फ राजनीतिक रसूख काफी नहीं होगा। कार्यकर्ताओं से तालमेल व सामाजिक समीकरण चयन का मुख्य आधार होंगे। युवाओं व नए चेहरों की चर्चा से पुराने दावेदारों की धड़कनें तेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों सीटों पर चर्चा में ये नाम
शामली : पूर्व जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल, पालिका चेयरमैन अरविंद संगल, हरबीर मलिक।
थानाभवन : पूर्व मंत्री सुरेश राणा व संजय शर्मा।
कैराना : अनिल चौहान, पूर्व जिपं अध्यक्ष मनीष चौहान, मृगांका सिंह।

गठबंधन का पेंच : भाजपा-रालोद गठबंधन में सीट शेयरिंग से भी गणित बदलेगा। जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप के अनुसार पार्टी एकजुट होकर तैयारी में जुटी है।

2022 का चुनावी रिपोर्ट कार्ड
शामली: रालोद के प्रसन्न चौधरी (1,03,070 वोट) ने भाजपा के तेजेंद्र निर्वाल (95,963) को 7,107 वोटों से हराया। बसपा के बिजेंद्र को 8,183 वोट मिले।

थानाभवन : रालोद के अशरफ अली (1,03,751 वोट) ने भाजपा के सुरेश राणा (92,945) को 10,806 वोटों से हराया। बसपा के जहीर को 11,039 वोट मिले।

कैराना: सपा के नाहिद हसन (1,31,035 वोट) ने भाजपा की मृगांका सिंह (1,05,148) को 25,887 वोटों से हराया। बसपा के राजेंद्र को 2,077 वोट मिले।

फैक्ट फाइल (मतदाताओं का गणित)
जिले में कुल मतदाता: 8,69,007 | पुरुष : 4,78,479 | महिला : 3,90,478 | थर्ड जेंडर : 50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed