फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Serviced by cleaning the cowshed

संस्थाओं ने गोशाला की साफ-सफाई कर सेवा की

Mon, 24 May 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Serviced by cleaning the cowshed
गोशाला की साफ-सफाई कर सेवा की
विज्ञापन

शामली। रविवार को नई मंडी स्थित अस्थायी गोशाला में श्री श्री कात्यायनी देवी ट्रस्ट, नवीन गोशाला सेवा संकल्प सदस्यों और डेरा सच्चा सौदा की ग्रीन एस वेलफेयर विंग के सेवादारों ने साफ-सफाई कर गोसेवा की। रत्ना एकता ट्रस्ट द्वारा संचालित गोशाला में तीनों संस्थाओं के सदस्यों ने गोवंशों के नीचे से गोबर आदि हटाया और झाड़ू से साफ-सफाई का कार्य किया। इसके बाद गोवंशों को भोजन चारा खिलाकर गोसेवा की।

इस दौरान गोशाला में मृत मिले गोवंश को उठवाया गया। साथ ही एक बीमार गोवंश का उपचार कराया गया। इस अवसर पर अमरीश संगल, आशीष संगल, अशोक अग्रवाल, सतीश गोयल, नंदकिशोर मित्तल, अरुण जैन, निशिकांत संगल सभासद, दीपक सैनी, मुकेश वर्मा, विकास, ब्रजेश वशिष्ठ, भूषण बजाज, विनोद मोदी, रामेश्वर इंसा, अंकित इंसा, अश्वनी इंसा व जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने गोशाला पहुंचकर व्यवस्थाएं देखी। गोशाला संचालक दिनेश कुमार ने बताया कि गोवंशों को पर्याप्त मात्रा में चारा व बीमार गोवंश का चिकित्सकों से उपचार कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed